Health Benefits of Triphala Churna: आयुर्वेद में त्रिफला का चूर्ण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। अधिकतर लोग इसे केवल पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए ही खाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी त्रिफला का चूर्ण पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ शरीर की कई प्रॉब्लमस से छुटकारा दिलाता हैं। त्रिफला का चूर्ण खाने से इम्यूनिटी दूर होने के साथ शरीर में कमजोरी और थकावट भी दूर होती है। लेकिन ध्यान रखें त्रिफला के चूर्ण की ज्यादा मात्रा शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन सही मात्रा में ही करें। त्रिफला का चूर्ण खाने से शरीर की कई बीमारियों दूर होती हैं। आइए जानते हैं त्रिफला चूर्ण खाने के फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी बढ़ाए
त्रिफला का चूर्ण का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में कोई बीमारी भी नहीं लगती। त्रिफला का चूर्ण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। त्रिफला का चूर्ण नियमित खाने से शरीर शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
कब्ज दूर करें
त्रिफला का चूर्ण का सेवन करने से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। लाइफस्टाइल में कमी और कई बार गलत खानपान की वजह से आजकल कब्ज की परेशानी कई लोगों में हो जाती है। ऐसे में त्रिफला का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज की समस्या आसानी से दूर होती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
त्रिफला का चूर्ण सेवन करने से स्किन की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। त्रिफला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। त्रिफला चूर्ण के नियमित सेवन से पिंपल्स, फाइन लाइंस और झाइयों की समस्या आसानी से दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गाजर खाना है फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
वजन कम करने में मददगार
वजन कम करने की अगर आप भी लंबे समय से कोशिश कर रहे है, तो त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। त्रिफला का चूर्ण में ऐसे तत्व पाए जाते है, जो भूख को बढ़ने से रोकते है। जिससे हम खाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
त्रिफला का चूर्ण खाने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। त्रिफला का चूर्ण कंजेक्टिवाइटिस और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों को कम करने में मदद करती हैं। त्रिफला का चूर्ण खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।
त्रिफला का चूर्ण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखे इसका अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो इसको लेने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version