व्हीटग्रास जूस कब पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय और तरीका

Wheat grass juice: व्हीटग्रास जूस, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन होते हैं जो कि अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
व्हीटग्रास जूस कब पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय और तरीका

Wheat grass juice: व्हीटग्रास जूस पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, बहुत से लोगों को यह तक पता नहीं होता कि व्हीटग्रास है क्या? व्हीटग्रास, गेहूं के घास से निकलने वाली अंकुरित पत्तियां हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लोग वेट लॉस से लेकर तरह-तरह की समस्याओं में व्हीटग्रास जूस पीते हैं जो कि बॉडी डिटॉक्स में कारगर है। लेकिन, किसी भी चीज का फायदा तब तक नहीं होता जब तक कि आप इसे समय पर और सही तरीके से सेवन न करें। इसी बारे में जानने के लिए हमने Dr. Vilas Shirhatti, Principal Adviser, Zydus Wellness (RiteBite Max Protein) और   Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से बात की जिन्होंने बताया कि व्हीटग्रास जूस कब पिएं, कैसे पिएं और किन बातों का रखें ध्यान।

व्हीटग्रास जूस कब पीना चाहिए-When should one drink wheat grass juice in Hindi

सुबह का समय, व्हीटग्रास जूस पीने का परफेक्ट टाइम होता है। इसे नाश्ते से 15 से 30 मिनट पहले खाली पेट पिएं। इससे पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है। अगर सुबह में नहीं, तो इसे खाने से कम से कम 30 मिनट पहले पिएं। यह सबसे आम तौर पर सुझाया जाने वाला समय है। इसे अन्य भोजन से पहले पीने से इसके पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है और पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। अगर आप इसे सुबह सबसे पहले नहीं पी सकते हैं, तो अन्य भोजन से लगभग 30 मिनट पहले इसका सेवन करना भी पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

wheat grass juice in hindi

व्हीटग्रास जूस कब न पिएं-When to avoid wheat grass juice

खाने के बाद इसे लेने से बचें क्योंकि इससे कुछ लोगों को मतली हो सकती है। 20 से 25 ml की छोटी खुराक से शुरू करें और अगर सहन हो जाए तो धीरे-धीरे बढ़ाएं, क्योंकि कुछ लोगों को मतली और सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। कुछ स्रोत व्हीटग्रास जूस पीने के बाद कुछ भी खाने से पहले 10-15 मिनट प्रतीक्षा करने का सुझाव देते हैं।

इसे भी पढ़ें: खून की कमी दूर करता है व्हीट ग्रास जूस, जानें बनाने का तरीका

व्हीटग्रास खाली पेट पीने की सलाह क्यों दी जाती है-Why the empty stomach recommendation?

खाली पेट, आपका शरीर व्हीटग्रास में केंद्रित विटामिन, खनिज, एंजाइम और क्लोरोफिल को अधिक आसानी से अवशोषित कर सकता है। व्हीटग्रास आपके पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में कार्य करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से ये प्रभाव बढ़ सकते हैं। ताजा निकाला गया व्हीटग्रास जूस पीना आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। जैसे कि पहले तो ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाला जिस वजह से यह वेट लॉस में तेजी से मददगार हो सकता है।

व्हीटग्रास का जूस कैसे पिएं-How to Drink Wheatgrass Juice

व्हीटग्रास रेशेदार होता है और पूरी तरह से पचने योग्य नहीं होता। इसलिए, इसका जूस पीना सबसे अच्छा तरीका है। ब्लेंडर की बजाय मैन्युअल जूसर या मैस्टिकेटिंग जूसर का इस्तेमाल करना जूस बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके तमाम फायदे को पाने के लिए बस आपको करना यह है कि व्हीटग्रास का जूस बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाकर पतला कर लें। व्हीटग्रास का जूस जल्दी ऑक्सीकृत हो जाता है, इसलिए इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए जूस निकालने के तुरंत बाद इसे पीना सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं कि एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच लगभग 3-5 ग्राम पाउडर मिलाएं और खाली पेट सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान-

कुछ लोगों को पहली बार इस जूस को पीने पर अहज महसूस हो सकता है। इस बात पर ध्यान दें कि आपका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी, मतली या सिरदर्द महसूस होता है, तो खुराक कम करें या किसी एक्सपर्ट से बात करके ही इसका सेवन करें। इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या खून पतला करने वाली दवाएं ले रही हैं तो इसे लेने से बचें। अपनी शारीरिक स्थिति के आधार पर शुरू करने से पहले उचित चिकित्सा सलाह लें। तो ताजा व्हीटग्रास काट लें और फिर इसे पीसकर टेस्टी सा जूस बनाकर पिएं। हालांकि, आपको कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो इसे पीने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें। इसके अलावा रोजाना इस जूस को पीने से बचें या फिर इसे एक बार में ज्यादा मात्रा में लेने से बचें।

FAQ

  • व्हीटग्रास जूस पीने से क्या फायदा होता है?

    व्हीटग्रास जूस पीना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। खासकर कि यह फैटी लिवर की समस्या में काफी फायदेमंद है क्योंकि यह डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह काम करता है। 
  • गेहूं के जवारे का रस कितने दिन में असर करता है?

    गेहूं के जवारे का रस लगभग 7 दिन पीने पर असर कर सकता है। इसके अलावा आप एक हफ्ते में लगभग 2 से 3 बार इस रस को पी सकते हैं और रेगुलर पीने पर आपको इसके फायदे महसूस हो सकते हैं। 
  • व्हीट ग्रास के क्या नुकसान हैं?

    व्हीट ग्रास का जूस पीने के कई नुकसान हैं। जैसे कि आपको व्हीट ग्रास जूस पीने से चक्कर आ सकता है, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।  

 

 

 

Read Next

वेट लॉस के लिए सुपरफूड है यह टमाटर सलाद, कंट्रोल होगी भूख और सेहत को म‍िलेंगे ढेरों फायदे

Disclaimer