अब चीकू के जूस से कम कर सकेंगे अपना वजन...

वजन घटाने के कई तरीके होते हैं, जिसमें चीकू का रस आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। फल खाने की जगह अगर आप इसके रस अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप काफी आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अब चीकू के जूस से कम कर सकेंगे अपना वजन...

कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो बिना किसी प्रयास के मिल जाती हैं और वह है मोटापा! अनियमित दिनचर्या और खानपान में गड़बड़ी हो जाए, तो वजन बढ़ ही जाता है। जितनी आसानी से यह बढ़ता है, उतनी ही कठनाई से इसपर नियंत्रण पाया जाता है। वजन कम करने के लिए लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, फिर भी परिणाम उतना बेहतर नहीं मिल पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने का एक प्राकृतिक फल भी है, जिसे चीकू कहते हैं। चीकू का फल और जूस दोनों से वजन कम कर सकते हैं। आप इस आर्टिकल से जान सकते हैं कैसे।

chiku

चीकू के फायदे

चीकू को अंग्रेजी में सपोडा कहते हैं, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। चीकू के एक फल में 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत फैट और 25 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें विटामिन ए और सी भी होता है। फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर इस आहार में 14 प्रतिश शुगर भी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री एजेंट होते हैं, जो बीमारियों से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। यह पेट की सभी समस्याओं को भी दूर रखता है। इसके सेवन से त्वचा में निखार भी आता है।

कैसे कम करता है वजन

चीकू का फल वजन कम करने में बहुत सहायक है। आप चाहें तो इसका सेवन साबुत फल की तरह या फिर इसका जूस बनाकर कर सकते हैं। दरअसल यह गैस्ट्रिक एंजाइमों को खत्म करके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होता है और फैट की मात्रा भी कम होती है, जिससे इसके गुण बढ़ जाते हैं। यह मेटाबालिज्म को दुरुस्ती रखता है, जिसके कारण तेजी से वजन कम होता है।

ऐसे बनाएं चीकू का जूस

चीकू फल खाना पसंद नहीं, तो चीकू का जूस बनाकर पिएं। चीकू का जूस बनाना आसान है। इसके लिए 3 चीकू, 1 कम क्रीम, 2 गिलास दूध, 5 चम्मच चीनी, ठंडा करना चाहते हैं, तो बर्फ के टुकड़े भी ले लें। सबसे पहले चीकू को छीलकर इसे छोटे टुकड़ो में काट लें और उसके बीजों को बाहर निकाल लें। मिक्सर में दूध, चीनी और चीकू को एक साथ लेकर फेंटें। फिर उसमें बाकी की सभी सामग्री डालें और दोबारा फेंटें। इससे मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाएंगा। इसे आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें क्रीम और आइस भी डाल सकते हैं।

नियमित चीकू का सेवन करें और वजन घटाने के साथ दूसरी बीमारियों से भी बचें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source- Shutterstock

Read More Weight Loss Related Articles In Hindi

 

Read Next

जानें, वजन घटाने के लिए कितना जिम्‍मेदार है आपका जीन

Disclaimer