डायबिटीज की बीमारी में मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में अगर आप खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी करते हैं तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। गर्मी के मौसम में आम खाना हर व्यक्ति पसंद करता है। आम को आप कई तरह से खा सकते हैं। गर्मी में बढ़ते तापमान और लू या हीट वेव से बचने के लिए लोग आम का रस, आम पन्ना आदि का सेवन करते हैं। डायबिटीज के मरीजों में आम खाने को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बना रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा आम बहुत फायदेमंद होता है। कच्चे आम की चटनी, आम पन्ना आदि डायबिटीज या शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है बल्कि इसके सेवन से आपकी सेहत को कई अन्य फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा आम खाने के फायदे और तरीका।
डायबिटीज में कच्चा आम खाने के फायदे (Raw Mango Health Benefits in Diabetes in Hindi)
कच्चा आम न सिर्फ डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है बल्कि इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय के मुताबिक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए और शरीर को लू और गर्मी से बचाने के लिए कच्चा आम बहुत उपयोगी माना जाता है। कच्चा आम खाने से आपको विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम आदि मिलते हैं। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और स्किन को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी होता है। कच्चा आम में ऐंथिसियानिन नाम का टैनिन होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं डायबिटीज में कच्चा आम खाने के फायदे और तरीका।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानें सुबह से रात तक खाने का पूरा डाइट प्लान
1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
कच्चा आम कई ऐसे गुणों से भरपूर होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कच्चे आम में ऐंथिसियानिन नाम का टैनिन होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत उपयोगी होता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो कच्चा आम रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे आम पन्ना के रूप में, कच्चे आम की चटनी बनाकर और कई अन्य तरीकों से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. एनर्जी बढ़ाने के काम आता है
कच्चे आम का सेवन करने से आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है। कच्चे आम में मौजूद आयरन, विटामिन और कैल्शियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद आयरन का लेवल आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ाने का काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट क्या है और डायबिटीज रोगियों के लिए क्या वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से
3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कच्चा आम बहुत उपयोगी होता है। कच्चा आम खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में बहुत जरूरी होते हैं। कच्चा आम खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।
4. लू से बचाने में उपयोगी
गर्मी के मौसम में लू एक बड़ी समस्या है। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण लू बहुत लोगों को प्रभावित करता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए कच्चा आम खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को गर्मी सके प्रकोप से बचाने का काम करते हैं। गर्मी में आप कच्चे आम की चटनी और आम पन्ना खा सकते हैं। इसका सेवन शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेट रखने का काम करता है।
5. पसीने को नियंत्रित करने में फायदेमंद
कच्चे आम में मौजूद गुण गर्मी के मौसम में पसीने को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी होते हैं। गर्मी के मौसम में पसीने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी, आम पन्ना आदि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद 15 डेली फूड्स, शुगर कंट्रोल के लिए खाने में जरूर करें शामिल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना अपनी डाइट में कच्चे आम को शामिल कर सकते हैं। कच्चा आम पेट की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पेट में गैस बनने की समस्या, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने में भी कच्चे आम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप अपने डॉक्टर की सलाह लेकर कच्चे आम को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
(All Image Source - Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version