गर्मी के मौसम में आम खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। सेहत के लिहाज से देखें तो पके आम से ज्यादा कच्चे आम (कैरी) फायदेमंद होते हैं। कच्चे आमों का स्वाद खट्टा होता है इसलिए इससे कई तरह के चटपटी डिशेज बनाई जा सकती हैं। कच्ची कैरी या हरे आम विटामिन C का बहुत अच्छे स्रोत होते हैं। इसके अलावा हरे आम में पेक्टिन बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में पथरी को बनने से रोकता है। इसलिए पथरी के मरीजों के लिए कच्चे आम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम में सिट्रिक, ऑक्सेलिक, सक्सीनिक और मैलाइस नाम के एसिड्स पाए जाते हैं, इसलिए इसका स्वाद खट्टा होता है। आइए आपको बताते हैं कच्चा आम (कैरी) खाने के 5 फायदे।
1. गर्मियों में लू से बचाएंगे कच्चे आम
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक यानी लू का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कच्चे आम का सेवन करने से आप लू से बच सकते हैं। दरअसल हरे आम पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं इसलिए ये शरीर में सोडियम की मात्रा को कंट्रोल करते हैं और शरीर में पानी की कमी को मेनटेन करते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी में आप आम का खट्टा-मीठा पना, कच्चे आम की चटनी, कैरी की सब्जी आदि स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- दुबलेपन, हार्ट अटैक और खून की कमी से बचाएगा सूखे नारियल का सेवन, जानें 5 फायदे
2. पेट के लिए फायदेमंद है आम
गर्मी के मौसम में अक्सर ज्यादा खाने, या तेल-मसाले वाला खाना खाने से पेट में भारीपन (पेट फूलना), अपच, कब्ज, पेट दर्द, गैस आदि की समस्या हो जाती है। कच्चे आम फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद कई एसिड्स आंतों में जाकर पाचक रस का उत्पादन बढ़ा देते हैं, जिससे पेट से जुड़ी हर समस्या ठीक हो जाती है। गर्मी में आपके आम से बनी डिशेज जरूर खाने चाहिए।
3. लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं कच्चे आम
आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चे और हरे आम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल कच्चे आम खाने से आंतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है, जिससे बाइल जूस (लिवर में बनने वाला रस) का उत्पादन बढ़ जाता है। इसके अलावा कच्चे आम में विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर को कैंसर से और हार्ट अटैक से बचाने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें:- अरबी खाने से घटता है कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर, जानें इसके 5 बड़े फायदे
4. वजन भी घटाते हैं कच्चे आम
पके हुए आम वजन बढ़ाते हैं जबकि कच्चे आम वजन घटाते हैं। जी हां, अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको आज से ही कच्चे आम से बनी चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। दरअसल पके हुए आम में ढेर सारा शुगर होता है, जो वजन बढ़ाता है। जबकि कच्चे आम में शुगर बिल्कुल नहीं होता और ढेर सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं। इनमें कैलोरीज बिल्कुल कम होती हैं, इसलिए आप इनका सेवन बिना इस चिंता के कर सकते हैं कि आपका वजन बढ़ेगा।
5. कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं कच्चे आम
शोध बताते हैं कि अगर आप लगातार कच्चे आम का थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी घट जाती है। इसका कारण यह है कि आम में विटामिन सी, फाइबर, और पेक्टिन होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। इसके अलावा ये ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा भी घटाते हैं। कच्चे आम खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version