Side Effects Of Eating Raw Cabbage In Hindi: पत्ता गोभी पौष्टिक सब्जियों में शामिल होती है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यहां तक कि यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। लेकिन, आजकल देखा गया है कि कई लोग वेट लॉस के कारण कच्ची पत्ता गोभी भी खा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि कच्ची पत्ता गोभी खाना सेहत के लिए (Raw Cabbage Side Effects) बिल्कुल सही नहीं है। इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, आप कच्ची पत्ता गोभी कितनी मात्रा में खा रहे हैं, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों की मानें, अधिक मात्रा में अगर कच्ची पत्ता गोभी का सेवन किया जाए, तो इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानें, कच्ची पत्ता गोभी खाने के नुकसान के बारे में।
डाइजेशन से जुड़ी समस्या- Digestive Discomfort
हालांकि, पत्ता गोभी को डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर होता है। लेकिन, अगर आप कच्ची पत्ता गोभी खाते हैं और इसकी मात्रा ज्यादा रखते हैं, तो यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कच्ची पत्ता गोभी खाने से इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। यहां तक कि कच्ची पत्ता गोभी खाने से सूजन, गैस और पेट से जुड़ी (Raw Cabbage Cause Gas) दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं करना चाहिए पत्ता गोभी का सेवन, सेहत को पहुंचाता है नुकसान
थायराइड से जुड़ी परेशानी- Thyroid Interference
पत्ता गोभी क्रूसिफेरस वेजिटेबल के परिवार की सब्जी मानी जाती है। क्रूसिफेरस वेजिटेबल फैमिली को सामान्य भाषा में आप कह सकते हैं गोभी के परिवार से जुड़ी सब्जियां। इनमें गोइट्रोजेन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है, जो कि थायराइड ग्लैंड के फंक्शन (Raw Cabbage Bad For Thyroid) को डिस्टर्ब करता है। अगर पहले से किसी को थायराइड है, तो उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में कच्ची पत्ता गोभी का सेवन करने से थायराइड की कंडीशन और भी बिगड़ सकती है।
ब्लोटिंग की परेशानी- Flatulence
कच्ची पत्ता गोभी में फाइबर कंटेंट काफी ज्यादा होता है, जिसे पचाना मुश्किल हो सकता है। पत्ता गोभी खाने की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम में गैस (Raw Cabbage Cause Bloating) बनने लगती है, जिससे ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: आपकी इस एक गलती से पत्ता गोभी का सेवन हो सकता है जानलेवा, पकाने से पहले बरतें ये सावधानी
एलर्जिक रिएक्शन- Potential Allergies
वैसे तो ऐसा बहुत कम होता है कि किसी को कच्ची पत्ता गोभी से एलर्जी हो, लेकिन अगर किसी को कच्ची पत्ता गोभी से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। एलर्जी होने के बावजूद, कच्ची पत्ता गोभी खाने से खुजली, सूजन या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। अगर आपको एलर्जी की प्रॉब्लम है, तो कच्ची पत्ता गोभी खाने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लें।
न्यूट्रिएंट एब्सॉर्पशन में दिक्कत- Nutrient Absorption Issues
पत्ता गोभी में ऐसे तत्व होते हैं, जो कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ मिनरल्स को सही तरह से एब्सॉर्पशन में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। अगर आप कच्ची पत्ता गोभी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तभी इस तरह की समस्या देखी जाती है। लेकिन, अगर आप कच्ची पत्ता गोभी के बजाय पकी हुई पत्ता गोभी को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो इस तरह की कोई समस्या नहीं होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- frequently Asked Questions
पत्ता गोभी को कच्चा क्यों नहीं खाना चाहिए?
पत्ता गोभी को कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कच्ची पत्ता गोभी को पचाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद, इसे खा लिया जाए, तो पेट दर्द, पेट में गैस या ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
पत्ता गोभी खाने के क्या नुकसान है?
पत्ता गोभी एक पौष्टिक सब्जी है। इसे पकाकर खाया जाए, तो यह नुकसानदायक नहीं है। हालांकि, अगर किसी को थायराइड की समस्या है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर किसी को पत्ता गोभी से एलर्जी है, तो उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
क्या पत्ता गोभी सेहत के लिए खतरनाक है?
पत्ता गोभी सबके लिए खतरनाक नहीं है। लेकिन, इसमें कुछ खास किस्म के कीड़े होते हैं। अगर वह शरीर तक पहुंच जाए, तो मिर्गी जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।
Image Credit: Freepik