क्या वाकई पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुस जाते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Does Eating Cabbage Lead to Worms in Brain: क्या पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुस जाते हैं? आइये डॉक्टर से जानते हैं इसकी सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुस जाते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Does Eating Cabbage Lead to Worms in Brain: पत्ता गोभी खाना सेहत के लिए कई तरीकों तरीकों से फायदेमंद होती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन पत्ता गोभी खाने से अक्सर लोग डरते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुस जाते हैं। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आइये दिल्ली एम्स की न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं क्या पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुसते हैं या नहीं? 

क्या पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुसते हैं? 

डॉक्टर के मुताबिक पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े घुस सकते हैं। इस स्थिति को Neurocysticercosis हा जाता है। ऐसे में गोभी में कीड़े रेंग रहे होते हैं, जिसे टेनिया सोलियम कहा जाता है। दरअसल, इन कीड़ों में मौजूद अंडे मिट्टी में रेंगते रहते हैं। जमीन में उगने वाली सब्जियों में आमतौर पर यह कीड़े चिपक जाते हैं। अगर आप इन्हें अच्छे से साफ करके नहीं खाते हैं तो यह अंडे आंतों में जाकर चिपक जाते हैं। इसके साथ ही साथ यह कीड़े ब्लड सप्लाई के जरिए दिमाग में जाकर चिपक जाते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

दिमाग को कैसे करता है प्रभावित? 

गोभी में मौजूद कीड़े दिमाग में पहुंचकर ब्रेन के टिशु के साथ मिलकर एक रिएक्शन करते हैं। इसके चलते ब्रेन में सूजन हो जाती है। ब्रेन में सूजन आने के चलते कई बार दौरे भी पड़ने लगते हैं। बच्चों में दिमाग में कीड़े घुसने से उन्हें दौरे पड़ सकते हैं। बच्चों में यह समस्या ज्यादा होती है। 

इसे भी पढ़ें - आपकी इस एक गलती से पत्‍ता गोभी का सेवन हो सकता है जानलेवा, पकाने से पहले बरतें ये सावधानी

क्या होता है न्यूरोसिस्टिसरकोसिस? 

न्यूरोसिस्टिसरकोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कीड़े खासकर टेइना सोलियम नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। यह कीड़े ज्यादातर कच्ची सब्जियों या खाने वाली चीजों मे पाए जाते हैं। इससे बचने के लिए आपको यह ध्यान रखना है कि किसी भी सब्जी या जमीन में उगने वाले खाद्य पदार्थ को हमेशा धोकर खाना है। 

Read Next

सीलिएक रोग होने पर इन 5 फूड्स का बिलकुल न करें सेवन, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version