Doctor Verified

Cabbage Tapeworm: दिमाग तक कैसे पहुंच जाता है पत्तागोभी का कीड़ा? डॉक्टर से जानें

पत्तागोभी में कीड़ा होता है, ये तो सभी ने सुना है। यह कीड़ा दिमाग तक पहुंच जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Cabbage Tapeworm: दिमाग तक कैसे पहुंच जाता है पत्तागोभी का कीड़ा? डॉक्टर से जानें


किसी-किसी सब्जी में कीड़ा पाया जाता है। खासकर, पत्तागोभी में कीड़ा होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोगों ने पत्तागोभी खाना बंद कर दिया है। पत्तागोभी में कीड़ा यानी टेपवर्म होता है, जो पाचन-तंत्र से लेकर शरीर के कई अन्य हिस्सों में पहुंच जाता है। पत्तागोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंच सकता है, जिससे दौरे भी पड़ सकते हैं। दरअसल, पत्तागोभी का कीड़ा आंतों में जाने के बाद ब्लड में होता है और फिर दिमाग तक पहुंचता है। यह कीड़ा काफी छोटा होता है और आपको दिखाई नहीं देता है। पत्तागोभी में मौजूद कीड़े से बचने के लिए सब्जी को अच्छी तरह से उबालकर खाना चाहिए। आइए, डॉ. प्रियंका सहरावत, एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजी (एम्स दिल्ली) से जानते हैं दिमाग में कीड़ा कैसे पहुंचता है-

दिमाग में कीड़ा कैसे पहुंचता है?- How Does Worm Reach in Brain in Hindi

डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं, 'पत्तागोभी में कीड़ा होता है, जो आपके पाचन तक ही नहीं, दिमाग तक भी पहुंच सकता है।' जानें इसका पूरा सर्कल-

  • डॉ. प्रियंका के अनुसार पत्तागोभी में Taenia Solium नामक कीड़ा होता है, जिसके अंडे मिट्टी में होते हैं। 
  • इसी मिट्टी में सब्जियां उगती हैं। पत्तागोभी में लेयर काफी ज्यादा होती हैं, जिसकी वजह से कीड़ा साफ नहीं हो पाता है। 
  • ऐसे में अगर आप कच्चा, अधपका या बिना साफ किए पत्तागोभी का सेवन करेंगे, तो इसमें मौजूद अंडे डाइजेशन यानी पाचन-तंत्र तक पहुंच सकते हैं। 
  • इसके बाद, ओंकोस्फियर (टैपवार्म का लार्वा रूप) में बदल जाता है। यह आंतों से खून की नलियों में जाता है।
  • इसके बाद, यह कीड़ा शरीर के किसी भी अंग में प्रवेश कर सकता है। 
  • हालांकि, कीड़े की सबसे ज्यादा संभावना दिमाग में जाने की होती है। यानी कीड़े का अंडा दिमाग में जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- आपकी इस एक गलती से पत्‍ता गोभी का सेवन हो सकता है जानलेवा, पकाने से पहले बरतें ये सावधानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

दिमाग में कीड़ा पहुंचने के बाद क्या होता है?

डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं, जब दिमाग में कीड़ा पहुंचता है, तो व्यक्ति को दिमाग में सूजन आ सकती है। दिमाग में सिस्ट बन सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी वजह से दौरे तक पड़ सकते हैं। यह कीड़ा आंखों और मांसपेशियों में भी सिस्ट बना सकता है। इसलिए आपको पत्तागोभी या अन्य कोई भी सब्जी अच्छी तरह साफ करके ही खाना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें- सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं, ये 5 सब्जियां भी पहुंचा सकती हैं दिमाग में कीड़े (Tapeworm)

कीड़े से बचने के लिए क्या करें?

  • कीड़े से बचने के लिए आपको सब्जियां हमेशा धोकर खानी चाहिए।
  • इसके लिए आपको हमेशा पकी या उबली हुई सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप भी पत्तागोभी या अन्य सब्जियों को पकाकर खाते हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। 

 

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म में अंतर, जानें इनके लक्षण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version