Raw Or Boiled Broccoli Which Is More Good: ब्रोकली को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें आयरन, जिंक, कैल्शियम, सेलेनियम और विटामिन- ए और भी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के साथ इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण भी होते हैं। ब्रोकली को ज्यादातर लोग सलाद, सब्जी या सूप बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वहीं लोग इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि फिर ब्रोकली को खाने का सही तरीका क्या है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
जानें ब्रोकली को कच्चा खाना चाहिए या उबालकर- Raw Or Boiled Broccoli Which Is Right Way To Consume
एक्सपर्ट के मुताबिक कच्ची ब्रोकली का सेवन करना उबली ब्रोकली से ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि ब्रोकली ज्यादा उबालने से इसमें मॉइस्चर कम हो जाता है, जिस कारण इसके सेवन से ज्यादा पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए ब्रोकली को हल्का उबालकर खाना चाहिए। इससे इसमें पोषक तत्व और स्वाद दोनों बने रहते हैं।
कच्ची ब्रोकली खाना क्यों फायदेमंद है? Why Raw Is More Beneficial Than Boiled Broccoli
ब्रोकली को कच्ची या हल्की उबली हुई सेवन करना बेहतर होता है। इसमें विटामिन-सी और सल्फोराफेन नामक कंपाउंड होता है। यह एक कैंसर फाइटिंग कंपाउंड होता है। लेकिन जब हम ब्रोकली को ज्यादा उबाल लेते हैं, तो इससे यह कंपाउंड कम हो जाता है। साथ ही हल्की कच्ची ब्रोकली शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आने वाली सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक है ब्रोकली, इन 5 तरीकों से करें डाइट में शामिल
ब्रोकली खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Health Benefits of Eating Broccoli
पाचन दुरुस्त रखे
ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ते हैं, साथ ही कब्ज और अपच की समस्या नहीं होती है।
वजन घटाने में मदद करे
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी ब्रोकली अच्छा विकल्प है। इसमें कैलोरी कम होती है, साथ ही इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए वेट लॉस डाइट के लिए यह फायदेमंद है।
डायबिटीज का खतरा कम करें
ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन कंपाउंड बॉडी में शुगर लेवल बैलेंस करने में मदद करता है। यह इंसुलिन कंट्रोल रखने में भी मददगार है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
ब्रोकली के सेवन से गुड़ कॉलेस्ट्रोल बैलेंस रहता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- फूलगोभी या ब्रोकली? जानें कौन सी सब्जी है सबसे ज्यादा हेल्दी और इसके ढेर सारे फायदे
स्किन को हेल्दी बनाए रखे
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में भी प्रभाव पड़ता है। इसके कारण चेहरे पर उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन ब्रोकली में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बनाए रखे
ब्रोकली के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी भी बनी रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी माना जाता है। यह कोलेजन बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है। इससे संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है।
Image credit: Freepik
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version