How To Consume Broccoli In Winter: सर्दियां में ज्यादातर सभी घरों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है। क्योंकि ये चीजें शरीर में गरमाहट बनाए रखती हैं और बीमारियों से दूर रहने में भी मदद करती हैं। ऐसे में ब्रोकली का सेवन करना भी बेहद फायदेमंंद माना जाता है। ब्रोकली में आयरन, पोटेशियम, सोडियम, फाइबर के साथ विटामिन-सी भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए जरूरी हैं। इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जिससे इसके सेवन से पाचन स्वस्थ रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सेहत के इन फायदों के लिए जरूरी है ब्रोकली को डाइट में शामिल किया जाए। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें सर्दियों में ब्रोकली का सेवन करने के तरीके।
सर्दियों में इन तरीकों से करें ब्रोकली का सेवन- Best Ways To Consume Broccoli In Winter
ब्रोकली का सूप- Broccoli Soup
आपके विंटर डिनर के लिए ब्रोकली सूप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए 2 कप ब्रोकली को धोकर उबाल लेना है। साथ 2 आलू और 3-4 टमाटर भी उबालें। अब हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें। कढ़ाई गर्म करें और मक्खन और दालचीनी डालकर पका लें। पीसा हुआ ब्रोकली पेस्ट छानकर इसमें डालें और 2 कप पानी और मिलाएं। साथ ही इसमें नमक और काली मिर्च भी मिलाएं। कुछ देर पकाएं और गरमागर्म सूप एंजॉय करें।
ब्रोकली पास्ता- Broccoli Pasta
अपने पास्ता की क्रेविंग के लिए आप ब्रोकली पास्ता भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रोकली को उबालकर इसे पानी के साथ मिक्सी में पीसना है। अब पैन में मक्खन और सभी मसालें डालकर भूनें। इसमें ब्रोकली की सॉस को पकाएं और उबला हुआ पास्ता डालकर मिला लें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ब्रोकली खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
ब्रोकली से बनाएं सलाद- Broccoli Salad
अपनी छोटी-छोटी भूख के लिए आप ब्रोकली सलाद भी बना सकते हैं। सलाद के लिए ब्रोकली उबालकर बाउल में डालें। इसमें टमाटर, प्याज, खीरा और नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर सलाद तैयार कर लें।
ब्रोकली ऑमलेट- Broccoli Omelette
सर्दियों में गरमागर्म ऑमलेट खाने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में आप इसे ब्रोकली के साथ तैयार कर सकते हैं। प्रोटीन वाले नाश्ते के लिए ब्रोकली ऑमलेट अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको ऑमलेट में अन्य सब्जियों के साथ उबली हुई ब्रोकली भी एड करनी है। यह ऑमलेट स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होगा।
इसे भी पढ़ें- Benefits Of Broccoli: मोटापा कम करने के लिए ब्रोकली करें डाइट में शामिल
ब्रोकली पराठा- Omelette Paratha
सुबह के नाश्ते में आप ब्रोकली पराठा भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रोकली को उबालकर उसका पानी निकालना है। इसके बाद ब्रोकली को बाउल में पीस लेना हैं। अब इसमें आलू, प्याज, धनिया, मिर्च और सभी मसाले मिला लें। इसे पराठे में भरकर गरमागर्म पराठे तैयार करें।
इन तरीकों से आप सर्दियों में ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसी तरह के और भी आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं।
Read Next
एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग से राहत चाहते हैं, तो आज से ही बंद कर दें इन 5 तरह के फूड्स का सेवन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version