Broccoli Health Benefits: हरी सब्जियां सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक आंखों की रोशनी बढ़ाने, कद बढ़ाने, चेहरे को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत करने के लिए कई तरह की हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हरी सब्जियों में से एक है ब्रोकली। देखने में फूलगोभी की तरह लगने वाली ब्रोकली आज ज्यादातर शहरी भारतीय घरों में खाई जाती है।
ब्रोकली सेहत (Health Benefits Of Broccoli) के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है। जो लोग वजन और मोटापा कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, वो नियमित तौर पर ब्रोकली (Broccoli For Weight Loss) का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे ब्रोकली का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है।
ब्रोकली के लिए पोषक तत्व
ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फाइबर, प्रोटीन, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने और लंबे समय स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। ब्रोकली को आप सब्जी, सलाद, सूप, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर में ऐड करके अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गले की खराश और कफ से छुटकारा दिलाएगी अनार के छिलके की चाय, जानें अन्य फायदे
वजन घटाने के लिए ब्रोकली - Wajan ghatane ke liye Broccoli
ब्रोकली को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली में मौजूद फाइबर और पोटैशियम के गुण वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे आप एक्ट्रा खाने या जंक फूड खाने से बच जाते हैं। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
कैसे करें ब्रोकली का सेवन
वजन घटाने के लिए आप सलाद, सूप और अन्य सब्जियों के साथ ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि इसे ज्यादा तेल और मसालों में न पकाएं। ब्रोकली को ज्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जो शरीर का वजन घटाने के बजाय बढ़ा सकते हैं। ब्रोकली को स्टीम या उबालकर ही खाएं। आप ब्रोकली को सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर में आसानी से शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग ब्रोकली का जूस या ब्रोकली कॉफी भी पीते हैं। अगर आप ब्रोकली का जूस या ब्रोकली कॉफी पी रहे हैं तो इसे नाश्ते या लंच में ही लें। रात के समय ब्रोकली या जूस न पिएं।
इसे भी पढ़ेंः चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद
ब्रोकली खाने के अन्य फायदे - Broccoli Khane Ke Fayde
-
ब्रोकली में विटामिन ए, प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली को डाइट में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
- ब्रोकली को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी माना जाता है। इसलिए हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करें।
- ब्रोकली में पाए जाने वाले विटामिन्स आंखों से संबंधित परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version