वजन घटाने में मददगार हो सकती है मलाई ब्रोकली, डाइट में इस तरह से करें शामिल

वजन घटाने के लिए आप मलाई ब्रोकली खा सकते हैं। इसे खाने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में मददगार हो सकती है मलाई ब्रोकली, डाइट में इस तरह से करें शामिल


वजन घटाना कुछ लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान फॉलो करने से आजकल वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वजन घटाने के लिए आप मलाई ब्रोकली खा सकते हैं। यह स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के मामले में भी जबरदस्त होता है। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और फायदे के बारे में। 

मलाई ब्रोकली बनाने के लिए लें ये सामाग्रियां 

  • मलाई ब्रोकली बनाने के लिए आपको ये सभी सामाग्रियां लेनी हैं। 
  • इसके लिए आपको 50 ग्राम पनीर और एक चम्मच दही लेनी है। 
  • इसके बाद 5 से 6 काली मिर्च लें और 2 चममच पानी लें। 
  • अब आपको एक ब्रोकली लेनी है और उसे छोटे टुकड़ों में काटना है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aarzoo Sethi (@dietnaree)

मलाई ब्रोकली बनाने की रेसिपी

  • अब आपको इन सभी सामाग्रियों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छे से पीस लेना है। 
  • अब आपको इसे एक बाउल में डालना है और आधा चम्मच गार्लिक पेस्ट डालना है। 
  • इसके बाद आपको 2 चम्मच बेसन और नमक को मिलाना है। 
  • अब आपको इस पेस्ट को एक बाउल में डालना है और इसके बाद इसमें ब्रोकली डालनी है। 
  • 15 मिनट बाद आपको ब्रोकली को रोस्ट करके खाना है। 

मलाई ब्रोकली खाने के फायदे 

  • इसके लिए हमने दिल्ली की एसेंट्रिक क्लीनिक डाइट की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से बातचीत की।
  • उन्होंने बताया कि मलाई ब्रोकली खाकर आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराके वजन घटाने में मदद करती हैं। 
  • इसे खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है साथ ही कोलेस्ट्रॉसल घटाने में भी काफी मददगार साबित होता है। 
  • ब्रोकली में मिलने वाले पोषक तत्व कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका कम होती है। 
  • इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और ब्लोटिंग आदि कम होती है। 
  • यह ब्रोकली खाने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहने के साथ ही साथ एजिंग की प्रक्रिया भी धीमी होती है।

Read Next

रोज सुबह खाली पेट जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ये फायदे, डाइटिशियन से जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer