सेहत के लिए फायदेमंद है आयरन से भरपूर ये हेल्दी उपमा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी

उपमा को अलग तरीके से बनाकर आप इसे आयरन रिच फूड भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं मिलेट उपमा बनाने की रेसिपी के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए फायदेमंद है आयरन से भरपूर ये हेल्दी उपमा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी

उपमा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इसे खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। यह एक लाइट वेट स्नैक्स है, जिसे खाकर आप आसानी से वजन भी घटा सकते हैं। उपमा को अलग तरीके से बनाकर आप इसे आयरन रिच फूड भी बना सकते हैं। चलिए दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में। 

हाई आयरन उपमा बनाने के लिए लें ये सामाग्रियां 

  • एक चम्मच फॉक्सटेल मिलेट 
  • एक चम्मच तेल 
  • आधा चम्मच सरसों के बीज 
  • 1.5 चम्मच उड़द की दाल 
  • 10 से 15 चम्मच करी पत्ते 
  • लाल मिर्च 
  • कुछ सब्जियां और आधा चम्मच सांभर मसाला लें 
  • नमक, काली मिर्च और 2 से 3 कप पानी 

हाई आयरन रिच उपमा की रेसिपी 

  • दरअसल, यह डोसा बाजरे से बनता है, जिसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 
  • इसे बनाने के लिए आपको एक कप फॉक्सटेल मिलेट लेना है और इसे धीमी आंच पर भुन लें। 
  • इसके बाद पैन में हल्का तेल डालकर थोड़ी सी सरसों और दाल डालें। 
  • अब इसमें करी पत्ते, प्याज और टमाटर आदि मिलाएं। 
  • इसके बाद इसमें नमक, मसाले डालें और उपर से बाजरा मिलाएं। 
  • अब उपर से थोड़ा पानी डालकर इसे धीमी आंच में पकने दें। लीजिए आपका हाई आयरन मिलेट उपमा तैयार है। 

हाई आयरन मिलेट उपमा खाने के फायदे 

  • इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास दिलाता है। इससे आपका वजन आसानी से कम होता है। 
  • इस उपमा को खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। 
  • इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम अच्छा रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। 
  • यह उपमा आपको अस्थमा की समस्या से बचाने में भी कारगर साबित होता है। 
  • इसे खाने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

Read Next

धनिया की डंठल को फेंकने के बजाय इन 5 तरह से करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer