Coriander Stem Benefits: धनिया ही नहीं उसकी ठंडल भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। धनिया ठंडल में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा धनिया ठंडल में विटामिन-के और कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। धनिया ठंडल में विटामिन-ए और फोलेट जैसे पोषक भी पाए जाते हैं। धनिया ठंडल में आयरन और फोलेट पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। इस लेख में जानेंगे धनिया के ठंडल के फायदे और उसे इस्तेमाल करने का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
सेहत के लिए धनिया के ठंडल के फायदे- Coriander Stem Health Benefits
धनिया के ठंडल के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जैसे-
- धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और आपकी सेहत को बेहतर बनाते हैं।
- धनिया के ठंडल में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के गुण होते हैं।
- धनिया में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- धनिया को सूप में डालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- धनिया के ठंडल में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम की मदद से अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- धनिया के स्टेम्स में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है जिससे ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
- धनिया के ठंडल का इस्तेमाल मुंह की गंध को दूर करने में मदद मिलती है।
- धनिया स्टेम्स में मौजूद पोषक तत्व वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बुजुर्गों से जुड़ी इन 5 समस्याओं को दूर करता है हरा धनिया, जानें इस्तेमाल का तरीका
धनिया के ठंडल का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Coriander Stem
धनिया के ठंडल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। भारतीय व्यंजनों में धनिया के ठंडल को बहुत तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। यह उत्तर भारतीय खाने के साथ-साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों में भी उपयोग किया जाता है। धनिया के ठंडल को सामान्य रूप से पेस्ट के रूप में बनाया जाता है और इसका स्वाद हल्का तीखा और गर्म होता है। धनिया के ठंडल का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है जैसे-
- धनिया के ठंडल को चटनी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चटनी बनाने के लिए धनिया के ठंडल को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें मसाले डालकर चटनी के फॉर्म में खाएं।
- धनिया के ठंडल को सब्जियों में भी डालकर खा सकते हैं, जैसे कि आलू, गोभी, बैंगन, और भिन्डी के साथ। इससे सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- धनिया के ठंडल को दालों में भी मिलाया जा सकता है जैसे कि तुअर दाल या मसूर दाल। यह दाल को स्वादिष्ट बनाता है और दाल को खास रंग और स्वाद देता है।
- धनिया के ठंडल को चावल और पुलाव के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
- धनिया के ठंडल को गर्म पकवानों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: foodmemoirz, thekitchenherbs.com