विटामिन डी आपके शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो सूरज की रोशनी और डाइटरी सोर्स के जरिए मिलती हैं। यह विटामिन आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है। विटामिन डी3 के सप्लीमेंट्स आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। विटामिन डी3 आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन इसे लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए होम्योपैथी डॉक्टर स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स (Vitamin D3 Supplements) लेते समय किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स क्या होते हैं? - What Is Vitamin D3 Supplements in Hindi?
विटामिन डी3 को कोलेकैल्सिफेरॉल भी कहा जाता है। डी3 सप्लीमेंट विटामिन डी का एक रूप है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शरीर में विटामिन डी3 का स्तर सही रखने के लिए इसे आहार पूरक (Dietary Supplement) के रूप में लिया जाता है। लेकिन इसे कुछ खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्री डाइट के जरिए ही पाया जा सकता है। शरीर में विटामिन डी3 की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे कमजोर हड्डियां, इंफेक्शन होने का खतरा और मूड डिसऑर्डर। डी3 सप्लीमेंट को रेगुलर लेने से शरीर में इसके स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
विटामिन डी की सप्लीमेंट्स कैसे लेने चाहिए? - What is The Best Way to Take Vitamin D3 Supplements in Hindi?
1. विटामिन डी3 को विटामिन के2 और मैग्नीशियम के साथ लें
विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स को हमेशा विटामिन के2 और मैग्नीशियम के साथ लेना चाहिए, क्योंकि हड्डियों में कैल्शियम के सही अवशोषण के लिए विटामिन k2 की जरूरत होती है। जबकि शरीर में डी3 को सक्रिय करने के लिए मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें- हर वक्त रहती है थकान और कमजोरी? एक्सपर्ट से जानें एनर्जी लेवल कम होने के कारण और उपाय
2. रात में डी3 सप्लीमेंट लेने से बचें
रात को सोने से पहले डी3 सप्लीमेंट लेने से परहेज करें। इसे सुबह या दोपहर में खाना खाने के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल विटामिन डी का स्तर मेलाटोनिन के स्तर को दबा सकता है, जिससे आपको सोने में समस्या आ सकती है।
3. हमेशा हेल्दी फैट लें
विटामिन डी3 फैट में घुलनशील विटामिन है और यह सिर्फ फैट के साथ ही सक्रिय हो सकती है।
View this post on Instagram
विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, क्योंकि इसका ओवरडोस कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
Image Credit- Freepik