विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ओवरओल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं। विटामिन डी3 दो प्रकार के होते हैं, विटामिन डी2 (Vitamin D2) और विटामिन डी3 (Vitamin D3)। हमारे शरीर के लिए विटामिन डी2 और डी3 दोनों ही महत्वपूर्ण है। विटामिन डी3 का सबसे बेहतर स्रोत सूरज की किरणें होती हैं, इसलिए इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। विटामिन डी3 आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने और बेहतर विकास में मदद मिलती है। लेकिन शरीर में विटामिन डी3 की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं कि विटामिन डी3 क्यों जरूरी है (Vitamin D3 Deficiency Health Risks) और विटामिन डी3 की कमी से क्या स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं?
विटामिन D3 की कमी से क्या समस्या होती है?
- हड्डियों का कमजोर होना
- कमजोर इम्यून सिस्टम
- दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ना
- एंग्जायटी या डिप्रेशन
- मांसपेशियों में कमजोरी होना
- कैंसर का जोखिम बढ़ना
- ऑटोइम्यून समस्याएं
इसे भी पढ़ें: विटामिन डी लेते समय न करें ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
शरीर के लिए विटामिन डी3 के क्यों जरूरी है?
- विटामिन डी3 हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जो बच्चों में रिकेट्स और बड़ों में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है।
- यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करके इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
- विटामिन डी3 दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
- यह विटामिन आपके मूड को बूस्ट करने और तनाव कम करने में फायदेमंद है।
- विटामिन डी3 मांसपेशियों को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है।
- विटामिन डी3 कुछ कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
- डायबिटीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस और कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में विटामिन डी3 मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: जन्म के तुरंत बाद बच्चे को क्यों दी जाती है विटामिन-डी की ड्रॉप्स? डॉक्टर से जानें
रोजाना कितना विटामिन D3 लेना चाहिए?
- बड़ों को एक दिन में 600-800 IU विटामिन डी3 लेना चाहिए।
- 12 महीने तक के शिशुओं के लिए 400 IU विटामिन डी3 जरूरी है।
- 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 600 IU महत्वपूर्ण है।
- 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 800 IU विटामिन डी3 एक दिन में लेना चाहिए।
View this post on Instagram
डॉ. स्मिता भोईर पाटिल के अनुसार कैल्शियम के सही उपयोग और अवशोषण के लिए, धमनियों के कैल्सीफिकेशन को रोकने और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए D3 सप्लीमेंट्स के साथ-साथ विटामिन K2 और मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स की भी जरूरत होती है। मैग्नीशियम विटामिन डी को एक्टिव करने में भी मदद करता है, जिससे यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा प्रभावी बनता है। विटामिन डी3 की कमी पूरी करने के लिए आप सुबह की धूप, वसायुक्त मछली, अंडी की जर्दी, मशरूम और अन्य सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version