Doctor Verified

Vitamin D3: चटकती हड्डियों का सहारा है ये विटामिन, जानें ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए क्यों है जरूरी

D3 for osteoporosis: ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों में अपने आप हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और इसकी सेहत प्रभावित होने लगती है। ऐसे में विटामिन डी3 कैसे मददगार हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Vitamin D3: चटकती हड्डियों का सहारा है ये विटामिन, जानें ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए क्यों है जरूरी

D3 for osteoporosis: विटामिन डी3 को कोलेकैल्सिफेरॉल भी कहते हैं जो कि एनालॉग नामक दवाओं के एक वर्ग का हिस्सा है। ये विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हड्डियों, मांसपेशियों, तंत्रिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर को खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट्स में पाए जाने वाले कैल्शियम का भरपूर इस्तेमाल करने में मदद करके काम करता है लेकिन आज हम बात करेंगे कि ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए खासतौर पर ये विटामिन कैसे फायदेमंद है? ये इस बीमारी में कैसे मददहगार साबित हो सकता है और इसके सेवन के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में Dr. Chethana D, Consultant – Rheumatology, Aster CMI Hospital, Bangalor से।


इस पेज पर:-


ऑस्टियोपोरोसिस में विटामिन D3 के फायदे-Benefits of Vitamin D3 for Osteoporosis

ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए विटामिन डी3 महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। Dr. Chethana D बताती हैं कि ये हड्डियों की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। जैसे कि

टिशूज की मरम्मत में मददगार

यह हड्डियों के ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत में सहायक होता है, जिससे समय के साथ हड्डियां कम कमजोर और भंगुर होती जाती हैं। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों में हड्डियां अंदर से खोखली होकर चटकने लगती हैं जिससे टिशूज का नुकसान होता है। ऐसी स्थिति में विटामिन डी हड्डियों को खोखली होने से बचाने और इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।

यह भी पढ़ें- ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से सतर्क रहें म‍ह‍िलाएं, हड्ड‍ियों को बीमारी से बचाएंगे ये 5 उपाय

कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाने में मददगार

जब विटामिन डी3 का स्तर कम होता है, तो शरीर कैल्शियम का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता, इसलिए हड्डियां खनिजों की कमी से पतली हो जाती हैं। कैल्शियम के साथ विटामिन डी3 लेने से हड्डियों का घनत्व बेहतर हो सकता है और हड्डियों का क्षरण धीमा हो सकता है, खासकर वृद्धों में। विटामिन डी3 का सेवन हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में कमी आती है।

Vitamin D3

मांसपेशियों की मजबूती में मददगार

यह मांसपेशियों की मजबूती में भी मदद करता है, जिससे गिरने और चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों में ये हड्डियों के फ्रैक्चर को रोकता है। इसके अलावा ये हड्डियों की बनावट को मजबूती देने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है।

यह भी पढ़ें- ऑस्टियोपोरोसिस के कारण इन 3 अंगों पर पड़ता है असर, जानें इनके बारे में

इस प्रकार से विटामिन D3 का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद है। तो पर्याप्त धूप, खाद्य स्रोतों या पूरक आहार के साथ, विटामिन डी3 समग्र हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस से दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। तो अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है तो एक्सपर्ट से बात करके विटामिन डी3 का सेवन करें जो कि इस स्थिति में मददगार है। हालांकि, अपने मन से विटामिन डी3 का सेवन न करें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है? जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 26, 2025 18:16 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS