Expert

विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करते हैं शरीर के लिए काम

Why Vitamin D3 is important to pair with with Vitamin K2 in Hindi: शरीर में विटामिन D3 की कमी होने से कई बार मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी आने के साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्या होने लगती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करते हैं शरीर के लिए काम


Why Vitamin D3 is important to pair with with Vitamin K2 in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना जरूरी होता है। विटामिन या किसी भी न्यूट्रिएंट की कमी होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। शरीर के लिए विटामिन की मात्रा बेहद जरूरी होती है। शरीर में विटामिन D3 की कमी होने से कई बार मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी आने के साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्या होने लगती है। इस स्थिति में विटामिन D3 के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना भी शरीर के लिए आवश्यक होता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट नेहा रंगलानी से जानते हैं इन विटामिन्स को साथ में लेना क्यों जरूरी होता है।

विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना क्यों जरूरी होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि विटामिन K2 के बिना अगर आप विटामिन D3 लेते हैं तो इससे शरीर में कैल्शियम के डिस्ट्रिब्यूशन पर असर पड़ता है। जब हम इन दोनों विटामिन्स को एकसाथ लेते हैं तो इससे शरीर में कैल्शियम का अवशोषण बढ़ता है। लेकिन, अगर हम विटामिन D3 सप्लीमेंट्स को बिना विटामिन K2 के साथ लेते हैं तो इससे विटामिन हमारी हड्डियों में न अवशोषित होकर सॉफ्ट टिशु, धमनियों और रक्त वाहिकाओं तक पहुंच सकती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by INTEGRATIVE NUTRITIONIST 🍀 (@neharanglani_)

हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

इन दोनों ही विटामिन्स को अगर एकसाथ नहीं लिया जाए तो यह कई बार कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का भी कारण बन सकती हैं। अगर शरीर में विटामिन D3 की कमी हो तो कई बार यह हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप इन दोनों में से एक भी सप्लीमेंट ले रहे हैं तो इन्हें एकसाथ लें ताकि यह हड्डियों तक सही से पहुंच सके। ऐसा करने से शरीर में ज्यादा कैल्शियम नहीं जमा होगा, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। विटामिन D3 की कमी होने पर कई बार किडनी, फेफड़े, रेटिना और स्किन आदि पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान शकरकंद खाना सुरक्षित है? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version