पीरियड्स के दौरान खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। पीरियड्स के दौरान वजाइना से होने वाली ब्लीडिंग की वजह से महिलाओं को शारीरिक कमजोरी हो सकती है। ऐसे में एनर्जी और शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन भारत जैसे देश में आज भी पीरियड्स के दौरान खानपान को लेकर कई सारी भ्रांतियां मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है पीरियड्स के दौरान शकरकंद का सेवन करने से बचना चाहिए। शकरकंद की तासीर गर्म होती है, इसलिए पीरियड्स के दौरान शकरकंद खाने से मना किया जाता है।
इतना ही नहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पीरियड्स के दौरान शकरकंद का सेवन करने से ब्लीडिंग ज्यादा होती है। आज इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं। क्या वाकई पीरियड्स के दौरान शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए? इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी करते हैं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल? जानें इसे साफ और सुरक्षित करने के टिप्स
क्या पीरियड्स में शकरकंद का सेवन सुरक्षित है?
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, शकरकंद में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व पीरियड्स के दौरान महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाएं बिना किसी संकोच के शकरकंद का सेवन कर सकती हैं और इसके पोषक तत्वों का फायदा उठा सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
पीरियड्स के दौरान शकरकंद खाने के फायदे
1. एनर्जी को करें बूस्ट: पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस होती है। शकरकंद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
2. पेट दर्द और ऐंठन से राहत : शकरकंद में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा मांसपेशियों को आराम देती है और पीरियड्स के दौरान होने वाले ऐंठन को कम करने में मदद करती है।
3. मूड स्विंग्स सुधारने में मददगार : शकरकंद में विटामिन B6 होता है, जो मूड को स्थिर रखने और तनाव कम करने में मदद करता है।
4. पाचन क्रिया को करता है ठीक : पीरियड्स के समय कुछ महिलाओं को कब्ज या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। शकरकंद में फाइबर की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में इस एक बात से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'कभी-कभी बहुत बुरा लगता है'
5. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद : पीरियड्स के दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा पाई जाती है।
क्या पीरियड्स में शकरकंद खाने से कोई नुकसान हो सकता है?
शकरकंद आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन इसे अत्यधिक मात्रा में खाने से पेट में गैस या सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से गैस की समस्या है, तो इसे कम मात्रा में खाएं। जिन महिलाओं को पीसीओडी या डायबिटीज की समस्या है, उन्हें शकरकंद का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान शकरकंद खाना न केवल सुरक्षित है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी हो सकता है। यह ऊर्जा प्रदान करता है, मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है, और पाचन को बेहतर बनाता है। इसलिए आप पीरियड्स के दौरान बिना किसी डर के शकरकंद का सेवन कर सकती हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकती हैं।