बढ़ती उम्र के साथ बहुत से लोग हड्डियों के कमजोर होने और इनसे जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को कैल्शियम युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही विटामिन-डी भी हड्डियों के लिए जरूरी माना जाता है। बता दें, विटामिन-डी और कैल्शियम दोनों ही हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। आइए Apollosage Hospital, Bhopal की चीफ डाइटिशियन गरिमा वर्मा से जानें हड्डियों के लिए विटामिन-डी क्यों जरूरी है?
हड्डियों के लिए विटामिन-डी क्यों है जरूरी? - Why is Vitamin D important for Bones?
आज के समय में ज्यादातर लोग विटामिन-डी की कमी से परेशान रहते हैं। इसके कारण कई बार कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों के कमजोर होने की समस्या भी होती है। ऐसे में हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन-डी भी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।
कैल्शियम के अवशोषण में सहायक
विटामिन-डी और कैल्शियम दोनों ही शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। बता दें, विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे हड्डियों को हेल्दी रखने और इनको मजबूती देने में मदद मिलती है। यह हड्डियों के साथ-साथ थकान और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन D की कमी के कारण हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से
ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करे
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में बता दें, विटामिन-डी और कैल्शियम दोनों ही हड्डियों का इस बीमारी से बचाव करने और इनको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों को दे मजबूती
विटामिन-डी के शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देने से शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ता है। इससे हड्डियों को मजबूती देने और इनकी कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इससे हड्डी टूटने और फ्रैक्चर जैसी हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी कम होता है।
बीमारियों से बचाव करे
विटामिन-डी और कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है। दोनों मिलकर रिकेट्स और ऑस्टियोमलेशिया जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इससे हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
विटामिन-डी मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। विटामिन-डी युक्त फूड खाने से हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूती देने और इनकी कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
विटामिन-डी के अन्य फायदे
विटामिन-डी हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत देने में सहायक है। इसके अलावा, इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ऑटोइम्यून बीमारियों से बचाव करने, शरीर और मांसपेशियों की थकान और कमजोरी को भी दूर करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? जानें इसकी कमी के लक्षण
विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं? - What to Eat to overcome Vitamin D Deficiency?
विटामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप को माना जाता है। ऐसे में शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से 10-15 मिनट के लिए धूप में बैठना फायदेमंद है। इसके अलावा, डाइट में कुछ हेल्दी और विटामिन-डी से युक्त फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है।
संतरे खाएं
अनानास खाएं
स्ट्रॉबेरी खाएं
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें
खजूर खाएं
सूखे खुबानी खाएं
अंजीर खाएं
मशरूम खाएं
संतरा खाएं
कैल्शियम के लिए क्या खाएं? - What to Eat for Calcium?
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध को सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा, कैल्शियम के लिए डाइट में बादाम, तिल, चिया सीड्स, अंजीर, सोया मिल्क, संतरा, ओट्स, पालक को शामिल किया जा सकता है, साथ ही, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
विटामिन-डी और कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इनसे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, विटामिन-डी से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।