Doctor Verified

क्या रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेना फायदेमंद है? जानें डॉक्टर की सलाह

विटामिन D शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। यह हमारी हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। यहां जानिए, क्या रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेना सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेना फायदेमंद है? जानें डॉक्टर की सलाह


आजकल के वर्किंग कल्चर में लोग दिनभर ऑफिस में बैठे रहते हैं, जिससे उनका धूप में जाने का समय कम हो जाता है। इसके अलावा, रात में देर से सोने और सुबह देर से उठने की आदत के कारण भी लोगों का नेचुरल तरीके से विटामिन D प्राप्त करने का मौका कम हो जाता है। विटामिन D शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, इम्यून सिस्टम को सही रखने और मांसपेशियों के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। धूप विटामिन D का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स है, लेकिन जब लोगों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती, तो उनके शरीर में इसकी कमी होने लगती है। विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए कई लोग सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेना सुरक्षित और फायदेमंद है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से बात की-

क्या रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेना सही है? - Is It Good To Take Vitamin D Supplements Daily

अगर आप विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर के परामर्श से विटामिन D सप्लीमेंट्स लेना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यह जरूरी है कि आप इसका सेवन सही मात्रा में करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा विटामिन D के सेवन से शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ सकता है, जो कि हड्डियों और किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। विटामिन D सप्लीमेंट को रोजाना, हफ्ते में कुछ दिन या महीने में एक बार डॉक्टर की सलाह के अनुसार लिया जा (Is it good to take vitamin D supplements every day) सकता है। इसे आमतौर पर दूध, दही या फैटी फूड्स के साथ लेने की सलाह दी जाती है, जिससे यह बेहतर अवशोषित हो सके। रोजाना विटामिन D सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं होती अगर आप पर्याप्त धूप लेते हैं और विटामिन D से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं। विटामिन D सप्लीमेंट्स का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह अनुसार उचित समय तक ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विटामिन D कैप्सूल किसके साथ लेना चाहिए, दूध या पानी? एक्सपर्ट से जानें

विटामिन D क्यों जरूरी है?

विटामिन D शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, यह हमारी मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है। विटामिन D की कमी से हड्डियों में कमजोरी, दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, विटामिन D का संबंध हमारी इम्यूनिटी से भी है। यह शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

is it good to take vitamin d supplements daily

इसे भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी से जुड़े ये 7 सवाल अक्सर करते हैं लोगों को परेशान, डॉक्टर से जानें इसका जवाब

विटामिन D के नेचुरल सोर्स - Natural sources of vitamin D

विटामिन D के सप्लीमेंट्स के बजाय, इसे नेचुरल सोर्स से प्राप्त करना हमेशा बेहतर होता है। सूर्य की किरणों से विटामिन D का उत्पादन होता है, इसलिए प्रतिदिन कुछ समय के लिए धूप में बैठना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, विटामिन D को प्राप्त करने के लिए कुछ फूड्स भी हैं। जैसे कि मछली (सैल्मन, मैकेरल और टूना), अंडे की जर्दी, मशरूम, दूध और दही।

निष्कर्ष

विटामिन D शरीर के लिए बेहद जरूरी है और इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में विटामिन D की कमी है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए। नेचुरल सोर्स से विटामिन D प्राप्त करना हमेशा बेहतर होता है, लेकिन यदि जरूरत पड़े तो सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer