Doctor Verified

क्या रोजाना बायोटिन सप्लीमेंट लेना सही है? जानें डॉक्टर से

बायोटिन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है, जो बालों, त्वचा और नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यहां जानिए, क्या रोजाना बायोटिन सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए सुरक्षित है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना बायोटिन सप्लीमेंट लेना सही है? जानें डॉक्टर से


बायोटिन, जो कि विटामिन B-कॉम्प्लेक्स समूह का हिस्सा है और विटामिन B7 के नाम से भी जाना जाता है, शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में एनर्जी बनाने, ब्लड सेल्स के निर्माण और त्वचा, बालों और नाखूनों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। आमतौर पर, लोग अपने बालों के झड़ने, नाखूनों की कमजोरी या त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए बायोटिन सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं। आजकल, सोशल मीडिया और ब्यूटी इंडस्ट्री में बायोटिन सप्लीमेंट्स को बालों और त्वचा के लिए जरूरी बताया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए ही बायोटिन टैबलेट्स या कैप्सूल्स का सेवन करने लगते हैं। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, क्या बायोटिन को रोज लेना ठीक है?

क्या रोजाना बायोटिन सप्लीमेंट लेना सही है? - Is It Safe To Take Biotin Supplements Daily

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज बताते हैं कि बायोटिन के अनेक फायदे हैं, लेकिन इस सवाल का उत्तर पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सामान्य रूप से, बायोटिन को एक हेल्दी डाइट से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन करना भी सुरक्षित माना जाता है, जब तक इसे उचित मात्रा में लिया जाए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी भी सप्लीमेंट का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें। खासतौर पर जो लोग किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें सप्लीमेंट्स का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बाल और नाखूनों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है बायोटिन, जानें इसके फायदे और नेचुरल सोर्स

1 दिन में कितना बायोटिन लेना चाहिए? - Biotin Daily Dose

बायोटिन की सही खुराक व्यक्ति की आयु, सेहत और विशेष जरूरतों पर निर्भर करती है। अधिकांश लोगों के लिए 30 से 100 माइक्रोग्राम (mcg) बायोटिन की मात्रा रोजाना उचित होती है। हालांकि, जो लोग बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं, उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि वे अपनी सेहत और जरूरत के हिसाब से सही मात्रा लें।

Is it safe to take biotin supplements

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है बायोटिन स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

बायोटिन के नेचुरल सोर्स - Natural Sources Of Biotin

  • अंडे में बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है।
  • पालक में भी बायोटिन पाया जाता है, जो बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
  • अखरोट न केवल बायोटिन, बल्कि हेल्दी फैट्स का भी अच्छा सोर्स है।
  • दालें बायोटिन से भरपूर होते हैं और मांसपेशियों के निर्माण के लिए उपयोगी होते हैं।

बायोटिन सप्लीमेंट्स किसे लेने चाहिए

  • जिन लोगों को बायोटिन की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर के निर्देशानुसार बायोटिन सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं में बायोटिन की जरूरत बढ़ जाती है, इसलिए उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार बायोटिन सप्लीमेंट्स दिए जा सकते हैं।
  • यदि आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं, तो बायोटिन की कमी हो सकती है और सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है।

निष्कर्ष

बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन सामान्य रूप से सुरक्षित होता है, बशर्ते इसे उचित मात्रा में लिया जाए। यदि आप बायोटिन का सेवन करना चाहते हैं, तो नेचुरल सोर्स से इसे प्राप्त करना सबसे अच्छा होता है। हालांकि, किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। बायोटिन का ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आंखों में मांसपेशियों की कमजोरी कैसे ठीक करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer