Doctor Verified

आंखों में मांसपेशियों की कमजोरी कैसे ठीक करें? एक्सपर्ट से जानें

लंबे समय तक स्क्रीन देखने या अन्य कारणों से लोगों को आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है, जिससे कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए क्या करें? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में मांसपेशियों की कमजोरी कैसे ठीक करें? एक्सपर्ट से जानें


How To Cure Muscle Weakness In The Eyes In Hindi: काम की भागदौड़ के कारण लंबे समय तक स्क्रीन देखने, पर्याप्त नींद न लेने, अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने, आंखों में धुंधलापन आने, डबल विजन होने या काम पर फोकस करने में परेशानी होने जैसी आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आखों को हेल्दी रखने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए क्या करें? 

आंखों की मांसपेशियों की कमजोरी कैसे दूर करें? - Aankho Ki Maspeshiya Kaise Majboot Kare In Hindi

20-20-20 रूल फॉलो करें

आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए 20-20-20 रूल्स को फॉलो करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करने, दृष्टि  में सुधार करने और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। बता दें, इस रूल में हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। इससे आंखों के स्ट्रेस कम करने और फोकस को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: आंखों के सामने छा जाता है अंधेरा! डॉक्टर से जानें अचानक होने वाली इस स्थिति का क्या है कारण?

how to cure muscle weakness in the eyes in hindi 01 (3)

भरपूर नींद लें

आंखों की मांसपेशियों को रिकवर करने और आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए 7 से 9 घंटों की भरपूर नींद लें और सही समय पर सोने की कोशिश करें। इससे आंखों के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। 

पलकें झपकाएं

अक्सर लोग लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय आंखें झपकाना भूल जाते हैं, जिससे आंखों पर स्ट्रेस बढ़ता है। ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए हर 10 सेकंड में आंखें झपकाना जरूरी है। यह आंखों की एक बेसिक एक्सरसाइज है, जिससे आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आंखों की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए स्क्रीन टाइम सीमित करें।

इसे भी पढ़ें: अगर भूल से खा ली चींटी, तो घबराएं नहीं! डॉक्टर से जानिए इसके फायदे और नुकसान

आंखें घुमाएं

आंखों की मांसपेशियों का कमजोरी से बचाव करने या मजबूती देने, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आंखों को चारों तरफ घुमाने जैसी बेसिक एक्सरसाइज करें। इससे आंखें हेल्दी रहती हैं। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, हेल्दी आंखों के लिए फ्लेक्सिंग और पामिंग एक्सरसाइज भी की जा सकती है।

हेल्दी डाइट लें

आंखों को हेल्दी रखने और मांसपेशियों को मजबूती देने के लिएल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन, विटामिन-ए, सी, ई, बी12, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर मछली, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडे, मूंगफली, अखरोट, काजू, चिया सीड्स और अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करें। इनको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

आंखों की सिकाई करें

आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए आंखों की गर्म सिकाई करें। इससे आंखों की मांसपेशियों के स्ट्रेस को कम करने, इनको रिलैक्स करने और ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

हाइड्रेटिड रहें

शरीर में पानी की कमी होने के कारण लोगों को आंखों के ड्राई होने, आंखों की मांसपेशियों में खराबी आने या इनके कार्यों में खराबी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और आंखों का ड्राईनेस से बचाव करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

आंखों की मांसपेशियों के कमजोरी को दूर करने के लिए हाइड्रेटिड रहें, आंखों की सिकाई करें, हेल्दी डाइट लें, आंखें घुमाएं, पलकें झपकाएं, भरपूर नींद लें और 20-20-20 रूल फॉलो करें करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने और आंखों को हेल्दी बनाएं रखने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान, रहे आंखों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और स्क्रीन टाइम सीमित करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों की नसें कमजोर होने पर क्या करें?

    आंखों की नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लें, आंखों को आराम दें, आंखों की एक्सरसाइज करें, आंखों की सिकाई करें, पलकें झपकाएं और स्क्रीन टाइम कम करें।
  • आंखें कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

    आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन-ए युक्त गाजर, पालक, शकरकंद, मछली, हेल्दी फैट्स से युक्त नट्स, सीड्स और विटामिन-सी युक्त खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें। इससे आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • आंखों में तनाव के क्या लक्षण हैं?

    आंखों में अधिक स्ट्रेस होने पर लोगों को आंखों में खुजली होने, आंखों में जलन होने, आंखों को खुला रखने में परेशानी होने, लाइट में आंखें खोलने में परेशानी होने, धुंधलापन आने, आंखों में दर्द होने, आंखों के आगे अंधेरा छाने और आंखों में थकान महसूस होने की समस्या हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

थायराइड ट्रीटमेंट फेल हो रहा है? जानें कब और क्‍यों कुछ लोगों पर दवा नहीं करती है असर

Disclaimer

TAGS