Doctor Verified

बढ़ती गर्मी और उमस की वजह से हो सकता है आपको आई स्ट्रोक, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका

गर्मियों में तेज धूप के चलते आपको स्किन और आंखों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इस लेख जानते हैं कि गर्मी में किस तरह से आई स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती गर्मी और उमस की वजह से हो सकता है आपको आई स्ट्रोक, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका


गर्मियां आते ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज धूफ की वजह से डिहाईड्रेशन और हीट स्ट्रोक को जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति कुछ लोगों को थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। लेकिन, तेज धूप, गर्मी और उमस की वजह से आंखों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इससे कुछ लोगों को आंखो पर आई स्ट्रोक (Eye Stroke) जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यह एक गंभीर समस्या होती है, जो आपकी आंखों को परमानेंट रूप से प्रभावित कर सकती है। गर्मी और हीट इस समस्या के जोखिम कारक को बढ़ाने में मदद करती है। इस स्थिति में आंंखों का रेटिना प्रभावित होता है, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में दिल्ली के आयुर्वेदिक आईकेयर सेंटर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनदीप बासु से जानते हैं कि गर्मी और नमी यानी हीट और ह्यूमिडिटी से आई स्ट्रोक का जोखिम किस तरह से बढ़ा सकती है?

गर्मी और ह्यूमिडिटी कैसे आई स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते हैं? - How Does Heat And Humidity Increase The Risk Of Eye Stroke In Hindi

सबसे पहले जानते हैं कि आई स्ट्रोक क्या होता है। आई स्ट्रोक को मेडिकल भाषा में रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन (Retinal Artery Occlusion) कहा जाता है, तब होता है जब आंख की रेटिना (Retina) तक ब्लड सर्कुलेशन अचानक रुक जाता है। रेटिना वह नाजुक टिश्यू होता है जो आंख के पीछे स्थित होता है और आपके विजन को प्रोसेस करता है। जब उसे ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिलता, तो देखने की क्षमता प्रभावित होती है, और कभी-कभी यह स्थायी रूप से आंखों को प्रभावित कर सकता है।

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इससे व्यक्ति को डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाईड्रेशन की वजह से लोगों का ब्लड गाढ़ा हो सकता है और ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो सकता है, जिससे आंखों की रेटिना तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। यह स्थिति आई स्ट्रोक का कारण बन सकती है।

how-does-heat-increase-risk-of-eye-stroke-in

ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना

गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। अचानक ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना नसों पर दबाव पड़ता है। आंख की नाजुक नसें इस दबाव को नहीं झेल पातीं और ब्लॉकेज या फटने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

हीट स्ट्रेस

तेज गर्मी में शरीर पर हीट स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे नसों में सूजन और संकुचन हो सकता है। इससे आंख की नसों में रुकावट आ सकती है, जो आई स्ट्रोक का कारण बन सकती है।

ऑक्सीजन की कमी

नमी भरे वातावरण में शरीर को ठंडा करने में दिक्कत होती है। इससे शरीर गर्म रहता है और हीट रिटेंशन बढ़ता है। ऐसी स्थिति में ब्रेन और आंखों को मिलने वाली ऑक्सीजन में कमी हो सकती है, जिससे रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर, शराब पीने वाले, कोलेस्ट्रॉल बढ़े हुए लोगों में और ज्यादा धूप में रहने वाले लोगों को आई स्ट्रोक का जोखिम अधिक होता है। इस समस्या में अचानक कम दिखाई देना, अंधेरा छा जाना, आंखों पर लाइट चमकती हुई महसूस होना, आंखों में दर्द, भारीपन महसूस हो सकता है।

गर्मियों में आई स्ट्रोक से बचाव के उपाय - Tips To Prevent Eye Stroke In Summer in Hindi

  • गर्मी में दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक्स भी फायदेमंद होती हैं।
  • तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सनग्लासेज पहनें और छाता साथ रखें।
  • फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भोजन करें, जैसे गाजर, पालक, ब्रोकली, नट्स और फल।
  • आंखों की नियमित जांच कराते रहें और दवाइयों को समय पर लें।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

आई स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है, जो गर्मी और नमी की वजह से तेजी से बढ़ सकती है। जहां हम त्वचा की देखभाल या शरीर के तापमान को लेकर सजग होते हैं, वहीं आंखों को अक्सर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि आंखें भी गर्मी और ह्यूमिडिटी से उतनी ही प्रभावित होती हैं। अगर हम थोड़ी सी सावधानी रखें और अपने शरीर को हाइड्रेटेड और कूल बनाए रखें, तो इस गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

Read Next

क्या स्ट्रेस लेने से ऑक्सीजन लेवल कम होता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer