Doctor Verified

बायोटिन की कमी नाखूनों पर कैसे असर डालती है? जानें डॉक्टर से

कई लोगों के नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं और भुंगर जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसा शरीर में बायोटिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। आइए जानें बायटिन की कमी नाखूनों पर कैसे असर डालती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
बायोटिन की कमी नाखूनों पर कैसे असर डालती है? जानें डॉक्टर से


Does Biotin Deficiency In The Body Affect Nails In Hindi: कई बार लोगों को नाखूनों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। बता दें, बायोटिन एक विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स है, जिसे विटामिन-बी7 के नाम से भी जाना जाता है। यह नाखून, स्किन और बालों के लिए  जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में इसकी कमी होने पर लोगों को नाखूनों के टूटने, भंगुर होने और कमजोर होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानें शरीर में बायोटिन की कमी नाखूनों पर क्या और कैसे असर डालती है?

बायोटिन की कमी कैसे डालती है नाखूनों पर असर? - How Does Biotin Deficiency Affect Nails?

बायोटिन, जिसे विटामिन-बी7 के नाम से भी जाना जाता है। बायोटिन शरीर में केराटिन के निर्माण या उत्पादन में मदद करता है। बता दें, केराटिन एक तरह का प्रोटीन है, जो नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। इससे नाखूनों की सेहत बेहतर होती है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी का सीधा असर नाखूनों की सेहत पर पड़ता है, साथ ही, इसकी कमी होने पर लोगों को बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में बायोटिन की कमी होने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, न करें नजरअंदाज

how does lack of biotin in the body affect nails 01

बायोटिन की कमी से नाखूनों के नुकसान - Biotin Deficiency Can Cause Nail Damage In Hindi

नाखूनों का कमजोर होना

शरीर में बायोटिन की कमी के कारण लोगों को नाखूनों के कमजोर होने और भंगुर होने की समस्या होती है, जिसके कारण नाखून जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं। इसके अलावा, कई बार लोगों के नाखूनों पर दरारें और परतें बनने की समस्या भी होती है।

नाखूनों का पतला होना

बायोटिन की कमी के कारण लोगों को नाखूनों के पतले और भंगुर होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण नाखून ज्यादा नाजुक हो जाते हैं। शरीर में विटामिन-बी7 की कमी होने पर नाखूनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।

इसे भी पढ़ें: बायोटिन से भरपूर ये 5 फूड्स रोकेंगे आपके झड़ते बालों की समस्या और त्वचा पर लाएंगे नैचुरल ग्लो

नाखूनों की ग्रोथ धीमी होना

कई बार लोगों के नाखूनों की ग्रोथ धीमी हो जाती है, ऐसा शरीर में बायोटिन की कमी के कारण हो सकता है। बता दें, बायोटिन नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और हेल्दी रखने में सहायक है। यह नाखूनों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

नाखूनों के रंग में बदलाव होना

नाखूनों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक बायोटिन की कमी होने पर लोगों को नाखूनों के रंगों में बदलाव भी दिख सकते हैं। बता दें, शरीर में इसकी कमी होने पर नाखूनों के हल्का पीला होने जैसे बदलाव आते हैं।

नाखूनों की बनावट पर असर

शरीर में बायोटिन की कमी के कारण कई बार लोगों के नाखूनों की बनावट में भी बदलाव आते हैं। इसकी कमी के कारण नाखून ज्यादा सख्त हो जाते हैं, साथ ही, इन पर सफेद धारियां नजर आने लगती हैं।

बायोटिन की कमी को दूर करने के लिए क्या करें? - What To Do To Overcome Biotin Deficiency?

शरीर में बायोटिन की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी नट्स, सीड्स, शकरकंद और पालक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह अनुसार, बायोटिन के सप्लीमेंट्स लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करके भी बायोटिन की कमी को दूर किया जा सकता है, जिससे नाखूनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।  

निष्कर्ष

शरीर में बायोटिन की कमी के कारण लोगों को नाखूनों के कमजोर होने, टूटने, पतले होने और भंगुर होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसकी कमी को दूर करने के लिए बायोटिन से युक्त फूड्स और डॉक्टर की सलाह के साथ बायोटिन सप्लीमेंट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ध्यान रहे, नाखूनों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने या कोई भी बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

टाइप 2 डायबिटीज के लंबे समय तक रहने के प्रभाव क्या हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer