Doctor Verified

नाखूनों के रंग से पता चल सकता है सेहत का हाल, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में

क्या आप जानते हैं कि नाखूनों के रंग से भी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है? एक्सपर्ट से समझें इस बारे में विस्तार से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखूनों के रंग से पता चल सकता है सेहत का हाल, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में


What Your Nail Color Says About Your Health: स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिनके लक्षणों का पता नहीं चल पाता। इसी तरह कई बीमारियों के संकेत नाखूनों के जरिये भी पता लगाए जा सकते हैं। यह चीज सुनने में अजीब जरूर लगती है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स इस चीज को सही मानते हैं। ये लक्षण किसी पोषक तत्व की कमी या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। इस बारे में और भी विस्तार से जानकारी देते हुए ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

nails color

नाखूनों के रंग से पता चल सकता है सेहत का हाल- What Your Nail Color Says About Your Health?

फीका रंग- Pale Nails

अगर आपके नाखूनों का रंग फीका होता जा रहा है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसका संबंध एनीमिया होने और शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जो खून में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को प्रभावित करती है।

पीले नाखून- Yellow Nails

अगर आपके नाखून प्राकृतिक रूप से पीले हो गए हैं, तो यह फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही यह पोषक तत्वों की कमी और धूम्रपान करने के कारण भी हो सकता है। यह खराब आदतें शरीर को आंतरिक रूप से नुकसान करती हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या आपके नाखूनों का कलर भी है लाल, पीला या काला? जानें एक्सपर्ट से इनके बदलते रंगों का कारण

नीला रंग- Bluish Tint

नाखूनों का नीला रंग गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है। यह ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होने का संकेत होता है। इसके अलावा यह ह्रदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। 

नाखूनों में गड्ढे- Nail Pitting

नाखूनों में छोटे गड्ढों या निशान होना गठिया की समस्या का संकेत हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो न केवल आपके जोड़ों को प्रभावित करती है, बल्कि आपके नाखूनों में भी नजर आने लगती है।

कमजोर नाखून- Brittle Nails

ब्रिटल और नाजुक नाखून थायरॉयड की समस्या का संकेत हो सकता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की कमी का संकेत हो सकता है। जो समग्र शारीरिक कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- नीले नाखून हो सकते हैं किसी गंभीर समस्या का संकेत, जानें इसके पीछे का कारण

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको नाखूनों के रंग में बदलाव नजर आता है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि सही चेकअप के जरिये बीमारी का समय पर पता लगाया जा सकता है।  
  • अपनी डाइट को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 
  • अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखें। साथ ही हाइजीन को नजरअंदाज न करें। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में और ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 image credit: freepik

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

Read Next

Holi Eye Care Tips: होली के रंगों से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version