Doctor Verified

Holi Eye Care Tips: होली के रंगों से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आंखों में होली का रंग जाने से जलन, रेडनेस और इंफेक्शन भी हो सकता है, जिससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Holi Eye Care Tips: होली के रंगों से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स


होली का त्योहार बिना रंग के अधूरा लगता है। एक दूसरे के चेहरों को रंग बिरंगे कलर से रंगना और हर तरफ रंगीन चेहरे देखना इस त्योहार में आम है। लेकिन धीरे-धीरे लोगों के बीच होली खेलने का क्रेज ही कम होता जा रहा है। कई बार होली खेलते समय रंग आपकी आंखों में चला जाता है,  जिसके कारण आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या होने लगती है। कई बार रंगों का आंखों में जाना आंख से जुड़ी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। तो आइए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार से जानते हैं होली के रंगों से आंखों को होने वाले नुकसान से रोकने के टिप्स के बारे में। 

रंगों से आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय - Ways To Protect Your Eyes While Playing Holi in Hindi 

  • आंखों में रंग जाने के बाद इसे बाहर निकालने के लिए तुरंत पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से आपकी आंखों में जलन को कम करने और किसी भी समस्या को होने से रोकने में मदद मिल सकती है। 
  • अगर होली के रंग आपकी आंखों में आ जाए, तो किसी भी असुविधा, रेडनेस या खुजली होने पर आंखें बंद करके कोल्ड कंप्रेस से आंखों की सिकाई (Cold Compress For Eyes) करें। यह आपकी आंखों की जलन को शांत करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है नेत्र शुद्धि तकनीक, एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका 

  • होली के रंगों से अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए और सूरज की हानिकारक किरणों से अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप के चश्मे पहनें।
  • होली खेलते समय कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें (Avoid Wearing Contact Lens), क्योंकि यह आपकी आंखों की सतह पर फंस सकते हैं, जिससे आंखों में जलन या इंफेक्शन हो सकती है। होली खेलने के लिए चश्मा पहनना ज्यादा सुरक्षित होता है। 
  • पौधे-आधारित या ऑर्गेनिक रंगों से होली खेले। केमिकल या सिंथेटिक रंग आपके आंखों के लिए नुकसानदायक होते हैं, जो आंखों में जलन की समस्या को बढ़ा सकता है। 
  • होली मनाते समय, बहुत ज्यादा आक्रामकता से खेलने से बचें, जिससे आपके चेहरे पर चोट लग सकती है या फिर आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
  • अगर होली खेलते समय आपके आंखों में रंग चला जाए तो उन्हें रगड़ने से बचें। आंखें रगड़ने से आंखों में जलन बढ़ सकती है, इसलिए अपनी आंखों को पानी से साफ करें। 

होली के रंग को भंग न करने के लिए जरूरी है कि आप होली खेलते समय अपनी आंखों को डैमेज होने से रोकने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

फ्र‍िज में खाना रखने से उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्यों बदल जाती है? बता रहे हैं एक्‍सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version