Doctor Verified

होली पर बच्चों की आंखों में रंग जाने पर अपनाएं फर्स्ट एड ट्रीटमेंट, जलन और दर्द से तुरंत म‍िलेगी राहत

होली पर बच्‍चों की आंखों में रंग चले जाने पर तुरंत ठंडे पानी से धोएं, गुलाब जल या आई ड्रॉप डालें, बर्फ लगाएं और रगड़ने न दें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
होली पर बच्चों की आंखों में रंग जाने पर अपनाएं फर्स्ट एड ट्रीटमेंट, जलन और दर्द से तुरंत म‍िलेगी राहत


होली खुशियों और रंगों का त्‍योहार है, लेकिन बच्‍चों की नाजुक त्‍वचा और आंखों के लिए यह कई बार परेशानी का कारण भी बन सकता है। खासकर जब हानिकारक केमिकल युक्‍त रंग आंखों में चले जाते हैं, तो जलन, रेडनेस और दर्द जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। छोटे बच्‍चे खेल-खेल में अपनी आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, जिससे समस्‍या और बढ़ सकती है। कई बार पानी से धोने के बावजूद जलन बनी रहती है, जिससे बच्‍चों को बहुत तकलीफ होती है। माता-पिता को यह जानना जरूरी है कि अगर होली के दौरान बच्‍चे की आंखों में रंग चला जाए, तो तुरंत क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए। सही फर्स्‍ट एड अपनाने से जलन और दर्द को कम किया जा सकता है और आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस लेख में हम आपको उन जरूरी फर्स्‍ट एड ट्रीटमेंट्स के बारे में बताएंगे, जिन्‍हें अपनाकर आप बच्‍चों की आंखों की जलन और दर्द को कम कर सकते हैं और इन्‍हें किसी गंभीर समस्‍या से बचा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

बच्‍चों की आंखों में रंग जाने पर करें ये फर्स्‍ट एड ट्रीटमेंट- First Aid Treatment For Kid's Eye Affected By Holi Colours

1. आंखों को ठंडे पानी से धोएं- Clean Eyes With Cold Water

सबसे पहले बच्‍चे की आंखों में जलन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोएं। इसके लिए साफ हाथों से उनकी पलकें हल्‍के से खोलें और ताजे पानी से धीरे-धीरे धोएं। अगर रंग ज्यादा चला गया है, तो 10-15 मिनट तक लगातार आंखों में पानी डालते रहें।

इसे भी पढ़ें- Holi Eye Care Tips: होली के रंगों से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

2. आई ड्रॉप या गुलाब जल डालें- Use Eye Drops or Rose Water

अगर जलन बनी हुई है, तो बिना प्रिस्क्रिप्शन वाले आई ड्रॉप या गुलाब जल की 2-3 बूंदें डालें। गुलाब जल आंखों को ठंडक देता है और जलन को कम करता है।

3. बर्फ या ठंडी पट्टी रखें- Cold Compress

जलन और आंखों में सूजन को कम करने के लिए साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर आंखों पर हल्‍के से रखें। इससे सूजन कम हो जाएगी और तुरंत राहत देगा।

4. आंखों को रगड़ने न दें- Avoid Rubbing Eyes

holi-colours-eye-prevention

बच्‍चे की आंखों में जलन होने पर वे इन्‍हें रगड़ सकते हैं, जिससे समस्‍या और बढ़ सकती है। उन्‍हें ऐसा करने से रोकें और उनका ध्‍यान कहीं और लगाएं।

5. दूध का इस्‍तेमाल करें- Use Milk to Clean Eyes

अगर आंखों में बहुत ज्‍यादा जलन हो रही है, तो ठंडे दूध में रुई डुबोकर हल्‍के से पोंछें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हानिकारक रंगों को हटाने में मदद करता है।

6. एलोवेरा जेल लगाएं- Apply Aloe Vera Gel

अगर आंखों के आसपास जलन हो रही हो, तो एलोवेरा जेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है और जलन को कम करता है।

7. खूब सारा पानी पिलाएं- Drink Water to Prevent Infection

बच्‍चे को खूब सारा पानी पिलाएं ताकि शरीर से विषैले तत्‍व बाहर निकल सकें और जलन में राहत मिले।

8. डॉक्‍टर से सलाह लें- Consult Your Doctor

अगर आंखों की समस्‍या बनी रहती है, आंखों में सूजन ज्‍यादा हो जाती है या धुंधला दिखाई देने लगे, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां- Precautions to Avoid Holi Colour Side Effects

  • बच्‍चों को हर्बल या प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने दें।
  • उनकी आंखों पर हल्‍की वैसलीन या नारियल तेल लगाएं, ताकि रंग अंदर न जाए।
  • होली खेलने के बाद अच्‍छे से चेहरा और आंखें धोएं।
  • ध्‍यान रखें कि बच्‍चे सूखे रंगों से ज्‍यादा होली खेलें, क्‍योंकि गीले रंग जल्‍दी आंखों में चले जाते हैं।

अगर इन उपायों को अपनाया जाए, तो होली का मजा खराब नहीं होगा और बच्‍चों की आंखें भी सुरक्षित रहेंगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

होली का मजा कहीं बिगाड़ न दे बच्‍चों की सेहत, इन 5 तरीकों से उन्‍हें रखें सुरक्षित

Disclaimer