Doctor Verified

आंखों के नीचे सूजन का कारण हो सकती हैं कई बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Which Diseases can Cause Swelling Under the Eyes : आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के नीचे सूजन का कारण हो सकती हैं कई बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


Which Diseases can Cause Swelling Under the Eyes : आंखों के नीचे सूजन की समस्या होना आम बात होती है। कई लोग इस समस्या का सामना कर रहे होते हैं। आंखों के नीचे दिखने वाली सूजन के आम कारणों को समझें, तो यह स्थिति संक्रमण, एलर्जी, चोट या नींद की कमी के कारण हो सकती हैं। बता दें कि आंखों के नीचे होने वाली सूजन को अंडर आई बैग्स कहा जाता है। हालांकि, आपको इस परेशानी को आम समझ कर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, आंखों के नीचे सूजन की समस्या कई बीमारियों का संकेत हो सकती है। आइए इन समस्याओं के बारे में हम डॉ. पुनीत जैन, वरिष्ठ ऑकुलोप्लास्टी सर्जन, शार्प साईट आई हॉस्पिटल (Dr. Puneet Jain, Senior Oculoplasty Surgeon, Sharp Sight Eye Hospitals) से जानते हैं।

किन बीमारियों के कारण आंखों के नीचे सूजन हो सकती है?- Which Diseases can Cause Swelling Under Eyes

swelling under eye

आंखों के नीचे सूजन कई कारणों से हो सकती है। जैसा हमने आपको बताया कि आंखों के नीचे दिखने वाली सूजन या तरल पदार्थ जमा होने की स्थिति को मेडिकल भाषा में आई बैग कहते हैं। यह स्थिति कई वजहों से हो सकती है। आमतौर पर यह स्थिति हानिकारक नहीं होती है। हालांकि, अगर ज्यादा सूजन हो, दर्द, खुजली या लालिमा की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आइए अन्य कारणों के बारे में जानते हैं :

इंफेक्शन के कारण

आंखों के नीचे सूजन की समस्या एलर्जी या इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। बता दें कि कुछ लोगों को धूल, धुआं, फूलों के पराग (pollen), कॉस्मेटिक या दवाओं से एलर्जी होती है। इससे आंखों के नीचे फ्लूइड जमा होने लगता है और सूजन आ जाती है। बता दें कि एलर्जी के कारण आंखों में खुजली, लालामी और पानी आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

थायराइड के कारण

थायराइड की परेशानी में भी आंखों के नीचे सूजन आती है। थायराइड में इम्यून सिस्टम आंखों की मसल्स और टिशूज पर हमला करता है।

उम्र भी है अहम फैक्टर

बता दें कि आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या से उम्र पर भी निर्भर करती है। दरअसल, बढ़ती उम्र में आंखों के नीचे का फैट आगे की ओर आ जाता है। इस स्थिति में आंखों के नीचे आई बैग्स आ जाती है।

इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे सूजन (आई बैग्स) की समस्या क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के टिप्स

आई बैग्स से कैसे करें बचाव?- How to Prevent Eye Bags

  • अगर आप आंखों के नीचे की सूजन से बचना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे सूजन को कम किया जा सकता है।
  • आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या से बचाव के लिए आपको रात में 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आंखों के नीचे फ्लूइड कम बनता है।  
  • सूजन को कम करने के लिए आपको धूम्रपान कम करना चाहिए। धूम्रपान से आंखों के आस-पास की स्किन को नुकसान पहुंचता है।  
  • सूजन से बचाव के लिए आपको एलर्जी और साइनस की समस्याओं का अच्छी तरह इलाज करना चाहिए। इससे आई बैग्स की समस्या से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- नेचुरल ग्लो पाने के लिए रोजाना करें ये 4 फेस योग, जानें करने का तरीका 

आंखों के नीचे लंबे समय तक या गंभीर सूजन रहती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस सूजन से आप शरीर में हो रही एलर्जी, संक्रमण या किडनी से जुड़ी समस्याओं का पता लगा सकते हैं। आंखें बहुत ही सेंसिटिव होती हैं। ऐसे में आपको नेत्र संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Read Next

कान के पीछे गांठ के होने के क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

Disclaimer