रोजमर्रा के कामों में अक्सर हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने शरीर और अपने चेहरे पर होते बदलावों को देखने का वक्त ही नहीं मिलता। अपने काम में मगन होकर अक्सर हम कंप्यूटर, मोबाइल फोन जैसी चीजों के आगे बैठे रहते हैं, जिससे आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। हम अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए अक्सर उन्हें नजरअंदाज करते हैं लेकिन अगर कुछ बचाव किए जाए तो आंखों के नीचे सूजन जैसी समस्या को कम किया जा सकता है या फिर इसे रोका जा सकता है।
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट की ऑई स्पेशलिस्ट डॉ. अदिति दुसाज ने आंखों के नीचे सूजन आने की वजह और इससे क्या-क्या समस्या हो सकती है इसके बारे में बताया। उनका कहना है कि आंखो के नीचे सूजन आने के कई कारण होते है, जिनमें से कुछ निम्नलिखित है।
- एलर्जी
- तनाव
- आंखों की थकावट
- नींद पूरी ना होना
- ज्यादा समय तक कंम्प्यूटर पर काम करना
- कॉर्नियल अल्सर
- कंजक्टिवाइटिस
- हार्मोन परिवर्तन
- वायरल इन्फेक्शन
- यूरिन इंफेक्शन।
इसे भी पढ़ेंः बात-बात पर खाते हैं एंटीबायोटिक और पेनिकलर, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके नुकसान
आंखों के नीचे सूजन के लक्षण
- आंखों में खुजली और जलन होना।
- आंखों से आंसू निकलना।
- आंखें लाल और उनमें दर्द होना
- आंखों के नीचे काले घेरे बनना और पलकों में सूखापन आना।
आंखों के नीचे सूजन आने से क्या आंखों पर कोई प्रभाव पड़ता है, इसके जवाब में डॉ. अदिति दुसाज ने कहा कि सूजन अगर आंखों की तकलीफ के कारण हो तभी आंखों पर फर्क पड़ता है जैसे पलकों में कुछ तकलीफ हो या कोई इन्फेक्शन नहीं तो इसका कारण डायबिटीज और युनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी हो सकता है जिसके कारण भी आंखों में सूजन आती है, जिसे आप अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाए। इसके अलावा आप पूरे शरीर की जांच अवश्य कराएं।
आंखों के नीचे सूजन आने पर करें ये घरेलू नुस्खें
- सूजन को कम करने के लिए ठंडे पानी से अपना मुंह धोएं।
- बर्फ या कोल्ड पैक का इस्तेमाल करें।
- रात में आंखों के मास्क का प्रयोग करें।
- एलोवेरा और विटामिन ई युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें।
- आंखों की सूजन को कम करने के लिए खीरे का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- इसे भी पढ़ेंः रोजे के दौरान मधुमेह-हाई बीपी के मरीज इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकती है परेशानी
- आंखों के नीचे सूजन से बचाव
- आंखों की सूजन से बचने के लिए अपनी आंखो को धूल एवं धुंए से बचाना चाहिए।
- विटामिन ए युक्त भोजन सेवन करें।
- आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए, इसके साथ ही जिन चीजों से आपको एलर्जी है उनसे दूर रहें।
- पर्याप्त नींद ले और शराब एवं नशीले पदार्थो का सेवन ना करें।
- संतुलित भोजन का सेवन करें और नमक कम खाएं।
- ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version