Doctor Verified

क्या शारीरिक सूजन बीमारियों का कारण बन सकती है? जानें डॉक्टर से

आजकल सूजन के कारण मोटापा बढ़ने के बारे में आप कई बार सुना होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि सूजन के कारण व्यक्ति को कई बीमारियां भी हो सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शारीरिक सूजन बीमारियों का कारण बन सकती है? जानें डॉक्टर से


सर्दियों में सूजन की समस्या बहुत आम बात होती है। अक्सर लोग सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आम दिखने वाली यह सूजन भी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। अब कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि सूजन आखिर क्यों होती है? अगर आम शब्दों में समझें, तो सूजन मूल रूप से शरीर के इम्यून सिस्टम की एक अड़चन या रिएक्शन की वजह से होती है। सूजन की वजह से आपकी पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दोबारा सामने आ सकती हैं।  यही वजह है कि इस समस्या से सावधानी से निपटना जरूरी हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम सूजन के बारे में जानेंगे और इस बात का पता लगाएंगे कि सूजन की वजह से इंसान को कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं? इस बात की जानकारी हमें दिल्ली के एमबीबीएस डॉ.सुरिंदर कुमार से मिली है।

सूजन शरीर के लिए खतरनाक क्यों है?

swelling

सूजन के कारण शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे टिशूज में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं और वजन बढ़ सकता है। बता दें कि अगर सूजन लंबे समय तक चलती है, तो आर्टरीज, बॉडी के कई पार्ट्स और जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से हार्ट की आर्टरीज में फैट जमा हो जाता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। सूजन के कारण एजिंग की समस्या, डायबिटीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

सूजन किन कारणों से हो सकती है?

शरीर में सूजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैस कि हार्मोनल बदलाव, खराब खानपान, तनाव, प्रदूषण, एक्सरसाइज न करना और नींद का पूरा न होना। इन कारणों के चलते शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन की वजह से बढ़ रहा मोटापा? पिएं हल्दी और मेथी दाने से बनी ये एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक

सूजन के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां

किडनी से जुड़ी समस्याएं

शरीर की सूजन कई बार किडनी में हो रही समस्याओं की तरह संकेत देती है। दरअसल, जब किडनी सही तरीके से अपना काम नहीं कर पाती है, तो शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकलते हैं। इन टॉक्सिन्स के शरीर में जमा होने की वजह से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। कई बार चेहरे और हाथ पैर की सूजन किडनी की समस्या के बारे में बता रही होती है।

थायराइड की समस्या

पूरे शरीर पर मोटापे की तरह दिखने वाली सूजन थायराइड के कारण भी हो सकती है। अगर आपको शरीर में अचानक सूजन महसूस हो रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आप डॉक्टर से जरूर मिलें।

दिल की समस्याएं

कई बार व्यक्ति के शरीर की सूजन दिल की बीमारियों की तरह भी संकेत कर रही होती है। अगर आपके जांघ और हाथ में अचानक सूजन नजर आ रही है, तो ये दिल की बीमारी के कारण हो सकती है।

लीवर की समस्याएं  

लीवर की समस्याओं के कारण भी शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। यही वजह है कि शरीर की सूजन को मौसमी समझकर नजरअंदाज न करें। इससे शरीर को ढेरों नुकसान हो सकते हैं।

सूजन से कैसे करें बचाव?

सूजन से बचाव करें के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में नमक डालकर सूजन वाली जगह की सिकाई कर सकते हैं। इसे कम करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों को चबाने या फिर तुलसी वाली चाय पी सकते हैं। सूजन कम करने के लिए आप सूजनरोधी डाइट ले सकते हैं। ऐसे में आप फल-सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट की सूजन कम करने के लिए पिएं ये 4 पावरफुल एल्कलाइन ड्रिंक्स, कई रोगों में मिलेगा फायदा

आपको शरीर में दिख रही सूजन को कभी मौसमी समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आपकी सूजन लंबे समय से चली आ रही है, तो यह सेहत के लिए खतरे की घंटी जैसा है। इस स्थिति में आपको बिना वक्त बर्बाद किये डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Read Next

शरीर में किस विटामिन की कमी से होती है मसूडों में सूजन और ब्लीडिंग, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version