आंखों के नीचे त्वचा का फूलना सामान्य नहीं है। इस समस्या को आई बैग्स के नाम से जाना जाता है। मेडिकल भाषा में इसका नाम पेरिऑरबिटल एडिमा है। आंखों नीचे सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। आंखों नीचे नजर आने वाली सूजन को हल्के में न लें। समय बढ़ने के साथ सूजन के साथ दर्द भी बढ़ सकता है और आपको देखने में परेशानी हो सकती है। इस लेख में हम आई बैग्स होने के कारण और बचाव के टिप्स जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
आई बैग्स के कारण- Eye Bags Causes
- आंख में संक्रमण के कारण आई बैग्स की समस्या हो सकती है। संक्रमण, एक आंख से दूसरी में भी फैल सकता है।
- आंखों के आसपास तरल पदार्थ जमा होता है, तो उसके कारण भी आई बैग्स की समस्या हो सकती है।
- नमक का ज्यादा सेवन करने के कारण आई बैग्स की समस्या हो सकती है।
- प्रदूषण या धूल से होने वाली एलर्जी के कारण आंख के नीचे सूजन हो सकती है।
- अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो भी आंख के नीचे सूजन की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा रोने के कारण भी आंख के नीचे सूजन आ जाती है।
- उम्र बढ़ने के साथ आंखों के ऊतक कमजोर होते हैं और फैट निचली पलकों पर चला जाता है जिससे आंखों के नीचे सूजन नजर आती है।
इसे भी पढ़ें- आई बैग्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
टॉप स्टोरीज़
आई बैग्स से बचने के उपाय- Eye Bags Prevention Tips
आंख हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपको आंखों को इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए निम्न उपाय अपनाने चाहिए-
1. नमक कम करें- Reduce Salt Intake
आंख के नीचे सूजन की समस्या से बचना है, तो नमक की मात्रा डाइट में कम करें। आई बैग्स की समस्या से बचने के लिए धूम्रपान और शराब का सेवन करने से भी बचें। इन हानिकारक चीजों का सेवन करने से आंख के नीचे सूजन नजर आ सकती है। इसके अलावा आपको आंख के नीचे सूजन की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
2. मेकअप से बचें- Avoid Makeup
आपको आई मेकअप से बचना चाहिए। मेकअप के कारण आंख में संक्रमण होता है। संक्रमण के कारण आई बैग्स की समस्या हो सकती है। अगर आंख में मेकअप किया है, तो रात को मेकअप के साथ सोने की गलती न करें। जितना जल्दी हो सके, आंखों को साफ कर लें।
3. आंखों को साफ रखें- Keep Eyes Clean
आंख को इंफेक्शन से बचाने के लिए आपको आंख को साफ रखना चाहिए। दिन में कम से कम 20 से 30 बार आंखों पर पानी के छींटे मारें ताकि आंख साफ रहे। बाहर निकलने से पहले सनग्लासेज का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आपको गंदे हाथों से आंखों को छूने से भी बचना चाहिए। अपने चश्मे और कॉन्टेक्ट लेंस को नियमित रूप से साफ करते रहें।
आपको आंख के नीचे सूजन नजर आए, तो घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से चेकअप करवाएं। आई बैग्स से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर आपको सही दवा और इलाज बता सकते हैं।