आई बैग्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

आई बैग्स यानि आंखों के नीचे सूजन को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान से घरेलू नुस्खे
  • SHARE
  • FOLLOW
आई बैग्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे


आंखों के नीचे बैग का मतलब, आंखों पर हल्की सूजन और पफीनेस है। यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ होने लगती है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ आपके आंखों के आसपास की मांसपेशियां और ऊतक में लचीलापन आ जाता है। जिसकी वजह से आपकी आंखें थकी-थकी सी लगती हैं। इसके अलावा आंखों के नीगे बैग्स का सबसे आम कारण थकान होता है। तनाव और डिहाइड्रेशन की वजह से भी कुछ लोगों के आंखों के आसपास सूजन होन लगती है। इस समस्या से आप घर बैठे-बैठे छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप आंखों के नीचे बैग से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान से नुस्खे-

1. टी बैग्स का करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे सूजन को कम करने के लिए आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ग्रीन और ब्लैक दोनों तरह के टी बैग्स ले सकते हैं। टी बैग्स का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी लें। अब टी बैग को पानी में डुबो दें। इसके बाद इस बैग्स से अपने आंखों की सिंकाई करें और कुछ देर के लिए आंखों पर रख दें। इसके बाद आंखों को एक कॉटन के कपड़े से ढक लें। करीब 30 से 1 घंटे बाद देखेंगे कि आप आपके आंखों के नीचे से सूजन गायब हो चुकी है।   

इसे भी पढ़ें - हाइपरथायरॉइडिज्म की परेशानियों से राहत दिलाने में मददगार हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

2. एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर तेल से स्किन को कई फायदे होते हैं। यह स्किन और नर्व के लिए बहुत ही प्रभावकारी साबित होता है। इस तेल के इस्तेमाल से आप आंखों की सूजन को दूर कर सकते हैं। आंखों की सूजन को दूर करने के लिए 1 बूंद लैवेंडर ऑयल लें। अब इसमें 1 बूंद लेमन ऑयल और 1 बूंद कैमोमाइल ऑयल डालें। इसके बाद सभी को अच्छे से मिक्स करके इसमें 1 चम्मच पानी डाल दें। अब इस मिश्रण से अपने आंखों की मसाज करें। इससे आई बैग्स से छुटकारा मिल सकता है।

3. नारियल तेल

स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता हैं। आंखों के नीचे बैग्स को दूर करने के लिए भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल लें। अब इस तेल को आंखों पर लगाकर एंटी-क्लॉक मोशन में कुछ मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। इससे आपकी आंखों को काफी सुकून मिलेगा। साथ ही आंखों से बैग्स दूर हो सकते हैं। 

4. कोल्ड स्पून

कोल्ड टी स्पून का इस्तेमाल करने से नसों को आराम मिलता है। इससे आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 4 से 5 टी-स्पून लें। इसके बाद इसे फ्रिज में 1 से 2 घंटे के लिए रखें। अब इसके बाद इन चम्मचों को अपने आंखों के पास रखें। इससे आपके आंखों के नीचे का सूजन दूर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है बेल का काढ़ा, जानें इसके 7 अन्य फायदे और बनाने का तरीका

5. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से आंखों की पफीनेस को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। अब इसे 1 कप पानी के साफ मिक्स करें।  इसके बाद इसमें कॉटन पैड्स डुबोएं। अब इन पैड्स को अपने आंखों पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रखें। करीब 10 से 15 मिनट बाद पैड्स को आंखों से हटाएं। पैड्स हटाने के बाद आंखों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में 1 से 2 बार आप इस क्रिया को अपना सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

आई टी बैग्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खो का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके आंखों के पास लंबे समय तक सूजन बनी रहती है, तो यह गंभीर परेशानी की निशानी हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपने आंखों की जांच कराएं।

Read Next

होंठों पर फुंसी होने पर अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version