Doctor Verified

नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि नहाने के बाद या पानी से चेहरे को धोने के बाद अगर आंखें लाल पड़ जाती हैं या आंखों में सूजन नजर आती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके


Why Are My Eyes Red After a Shower: आंखें हमारे शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग है। आंखों की देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए, तो आपकी रंगीन दुनिया अंधेरे में डूब सकती है और आप ताउम्र कुछ भी देखने के काबिल नहीं रह सकते हैं। लेकिन आजकल प्रदूषण, हवा में मिट्टी के कण और केमिकल्स का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसका शरीर के बाकी अंगों के साथ-साथ आंखों पर ही पड़ने लगा है। धूल और प्रदूषण की वजह से आंखों का लाल होना बहुत ही आम बात हो गई है। लेकिन क्या नहाने के बाद आपको अपनी आंखें लाल नजर आई है? जी हां, कई बार ऐसा देखा जाता है कि नहाने के बाद लोगों की आंखें लाल हो जाती हैं और आंखों में जलन भी होने लगती है। नहाने के थोड़ी देर बाद तो ऐसी समस्या होती है, लेकिन कुछ देर बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है। आपने सोचा है कि आखिरकार ऐसा क्यों होता है? आज इस लेख में हम इस सवाल का जवाब जानेंगे दिल्ली के एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार से।

नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं? - Why do my eyes get red after a bath?

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि नहाने के बाद या पानी से चेहरे को धोने के बाद अगर आंखें लाल पड़ जाती हैं या आंखों में सूजन नजर आती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसका पहला कारण है पानी का पीएच लेवल। आजकल शहरों में पानी को स्टोर करने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से इसका पीएच लेवल ज्यादा हो जाता है। ज्यादा पीएच लेवल के पानी से नहाने और मुंह धोने से आंखों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। सामान्य रूप से पानी का पीएच लेवल  6.5 और 8.5 के बीच होता है। अगर पानी का पीएच 8. 5 से ज्यादा है, तो इसका इस्तेमाल करने से आंख और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

eye-redness-ins

नहाने के बाद आंखों के लाल होने के कारण - causes of red eyes after bath

- डॉक्टर के अनुसार,  कई बार नहाने में इस्तेमाल किए गए शैंपू और साबुन के कारण भी आंखें लाल हो जाती हैं। दरअसल, शैंपू और साबुन को बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जब यह केमिकल्स आंखों की त्वचा से संपर्क बनाते हैं, तो इसकी प्रोटेक्टिव लेयर को खराब कर देते हैं। इसकी वजह से आंखों में लालिमा और सूजन की समस्या होती है। 

- गर्मियों में स्विमिंग के दौरान भी लोगों को आंखें लाल हो जाती हैं। इसकी मुख्य वजह है पानी में क्लोरीन की मात्रा का ज्यादा होना। जब पानी में क्लोरीन ज्यादा होता है और यह आंखों से संपर्क बनाता है, तो स्किन ड्राई होने लगती है। आंखों की स्किन ड्राई होने के कारण भी लालिमा की परेशानी होती है।

- कई बार पानी में धूल और गंदगी के कण भी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं और हमें आंखों से देखने में लगता है कि यह साफ है। गंदे पानी का इस्तेमाल करने की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया आंखों से संपर्क बनाकर उसे लाल कर देते हैं।

- कुछ मामलों में ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण भी आंखें लाल हो जाती हैं। डॉक्टर का कहना है कि गर्म पानी के कारण आंखों के ब्लड वेसेल्स डाइलेट हो जाते हैं और आंखें लाल होती हैं।

Dry Eye Disease: Causes, Risk, Symptoms And Treatment | OnlyMyHealth

आंखों को लाल होने से कैसे बचाएं?- How to Prevent Eyes from Getting Red?

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि जिन लोगों की आंखें नहाने के बाद लाल हो जाती हैं, वह कुछ खास टिप्स से इसे ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

1. नहाने के लिए हमेशा फिल्टर या राओ वाले पानी का इस्तेमाल करें।

2. आंखों की समस्या बार-बार हो रही है तो पानी में नमक डालकर नहाएं

3. शैंपू या साबुन इस्तेमाल करते वक्त आंखों को बचाकर रखें।

4. आंखों की लालिमा से राहत पाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करें।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड के लिए गंभीर समस्या बन सकता है Central Pain Syndrome, जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version