Doctor Verified

पुरुषों में High libido होने पर नजर आते हैं ये 10 लक्षण, आप भी जानें

दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि High Libido का अर्थ होता है - सामान्य से अधिक यौन इच्छा या उत्तेजना महसूस करना। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में High libido होने पर नजर आते हैं ये 10 लक्षण, आप भी जानें


यौन इच्छा (Libido) हर व्यक्ति के जीवन का एक सामान्य और स्वाभाविक हिस्सा है। यौन इच्छा न सिर्फ प्रजनन से जुड़ी होती है। बल्कि ये व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। लेकिन कई बार कुछ पुरुषों में सेक्स करने की इच्छा सामान्य से ज्यादा होती है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में High Libido या अत्यधिक यौन इच्छा कहा जाता है।

पुरुषों में हाई लिबिडो की स्थिति कई बार रिश्ते, कामकाज और मानसिक संतुलन को प्रभावित करती है। इसलिए हर पुरुष का ये जानना जरूरी है कि हाई लिबिडो क्यों होता है और इस स्थिति को कैसे मैनेज करना चाहिए।

High Libido क्या है?

दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि High Libido का अर्थ होता है - सामान्य से अधिक यौन इच्छा या उत्तेजना महसूस करना। यह स्थिति अस्थायी भी हो सकती है (जैसे – हार्मोनल बदलाव, तनाव, दवा का प्रभाव आदि के कारण) या फिर अस्थायी तौर पर भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

highlibido-inside2

पुरुषों में High Libido के 10 प्रमुख लक्षण

पुरुषों में हाई लिबिडो होने के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं।

1. ज्यादा सोचना

High libido वाले पुरुष अक्सर दिन के किसी भी समय चाहे वो ऑफिस मीटिंग हो, घर के कामकाज या दोस्तों के साथ आउटिंग, हमेशा की सेक्स के बारे में सोचता है। ये स्थिति बुजुर्ग पुरुषों की तुलना में युवाओं और टीएनएज लड़कों में देखी जाती है। इसके अलावा जो पुरुष अक्सर पोर्न वीडियो या पोर्न तस्वीरें देखते हैं, उनमें भी हाई लिबिडो देखा जाता है।

2. हस्तमैथुन करने की इच्छा

एक उम्र के बाद हस्तमैथुन एक सामान्य व्यवहार है, लेकिन इस प्रक्रिया को दिन या सप्ताह में कई बार दोहराया जाए, तो ये हाई लिबिडो का संकेत हो सकता है।

3. हर समय सेक्स की इच्छा होना

ऐसे पुरुष हमेशा शारीरिक संबंध बनाने को तैयार रहते हैं, भले ही उनका साथी इच्छुक न हो। यह एक रिश्ते में असंतुलन पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

4. नई-नई चीजों को आजमान

आज के जमाने में पार्टनर के साथ सेक्सुअली एक्टिव रहने के लिए पुरुष रोजाना नई-नई चीजों को ट्राई करने की कोशिश करते हैं। ऐसे पुरुष नई यौन पोजीशन, पार्टनर या फैंटेसी की तलाश में रहते हैं। सेक्स टॉयज या BDSM जैसी चीजों में रुचि दिखाती हैं। इन कारणों से भी पुरुषों में हाई लिबिडो देखा जाता है।

5. बार-बार पार्टनर बदलना

शहरों में अक्सर पुरुष एक नहीं बल्कि कई सेक्स पार्टनर के साथ रहते हैं। ऐसे पुरुष सेक्स को इमोशनल कनेक्शन से ऊपर मानते हैं। जिससे उनमें हाई लिबिडो की समस्या देखी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

6. पोर्नोग्राफी की लत लग जाना

High libido का एक प्रमुख लक्षण यह है कि व्यक्ति पोर्न का अत्यधिक सेवन करता है और उसके बिना उत्तेजित नहीं हो पाता।

7. सेक्स न मिलने पर चिड़चिड़ापन

पुरुष की जब उनकी यौन इच्छा पूरी नहीं होती, तो ऐसे पुरुषों में मानसिक असंतुलन देखा जा सकता है। वे जल्दी चिढ़ जाते हैं या डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे पुरुषों को छोटी बात पर गुस्सा होना, सेक्स न मिलने पर आत्मग्लानि या हताशा और थकान महसूस होता है।

8. यौन उत्तेजना को नियंत्रित न कर पाना

High libido वाले पुरुष कई बार अपनी यौन उत्तेजना पर नियंत्रण नहीं रख पाते और पब्लिक प्लेस में भी अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं।

9. नाइटफॉल या सेक्स से जुड़ी नींद में गतिविधियां

नींद में यौन गतिविधि (Sleep Sex) या अत्यधिक नाईट फॉल होना भी संकेत हो सकता है कि व्यक्ति का libido हाई है।

10. सेक्स को स्ट्रेस रिलीफ का जरिया मानना

High libido वाले पुरुषों के लिए सेक्स सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव नहीं बल्कि मानसिक राहत का जरिया बन जाता है।

इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ा है गोनैडोट्रोपिन हार्मोन, डॉक्टर ने बताया कि कैसे करता है काम

Connection-between-sex-and-sleep-ins

High Libido को कैसे संतुलित किया जा सकता है?

- अगर आपको बार-बार सेक्स का ख्याल दिमाग में आता है, तो इस विषय पर सेक्स थेरेपिस्ट या साइकॉलजिस्ट से बात करें।

- मानसिक संतुलन के लिए ध्यान और प्राणायाम बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

- अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। व्यस्त जीवनशैली हाई लिबिडो को सामान्य कर सकती है।

- किताबें पढ़ें, खेल खेलें, सामाजिक कामों में हिस्सा लें। इससे दिमाग डायवर्ट होता है और सेक्सुअल एक्टिविटी से ध्यान हटता है।

निष्कर्ष

पुरुषों में High libido होना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन अगर यह जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करने लगे तो इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। हाई लिबिडो होने पर डॉक्टर से बातचीत करें।

FAQ

  • क्या High Libido होना बीमारी है?

    High libido किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। लेकिन अगर यह आपकी भावनात्मक, सामाजिक या व्यक्तिगत लाइफ को प्रभावित कर रहा है, तो इसे Hypersexual Disorder माना जा सकता है।
  • क्या हाई लिबिडो टेस्टोस्टेरोन से जुड़ा है?

    हां, हाई लिबिडो की परेशानी टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है। इसका उच्च स्तर हाई लिबिडो का कारण हो सकता है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है।

 

 

 

Read Next

पुरुषों को क्यों होती है शीघ्रपतन की समस्या, जानें इसके 3 कारण और बचाव का तरीका

Disclaimer

TAGS