Expert

बालों के झड़ने का कारण हो सकती है सेलेनियम की कमी, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

Selenium Deficiency Effect on Hair : क्या वाकई सेलेनियम की कमी का असर बालों पर नजर आता है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के झड़ने का कारण हो सकती है सेलेनियम की कमी, डॉक्टर से समझें कनेक्शन


Selenium Deficiency Effect on Hair : पोषक-तत्व शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन पोषक-तत्वों का असर हमारी सेहत के साथ स्किन और बालों पर भी होता है? आप कहेंगे हां, हम यह बात जानते हैं। आमतौर पर अगर स्किन और बालों के बारे में बात की जाती है, तो लोग विटामिन-सी का नाम लेते हैं, लेकिन आज हम आपको सेलेनियम के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि सेलेनियम एक जरूरी खनिज है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। सेलेनियम की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर लोग सेलेनियम की कमी को बालों से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में आइए द डाइट एक्सपर्ट्स की सीईओ और हेड डायटीशियन सिमरत कथूरिया (Simrat Kathuria, CEO and Head Dietitian at The Diet Xperts) से जानते हैं कि क्या सच में सेलेनियम की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं?

सेलेनियम की कमी का बालों पर कैसा होता है असर? - What is the Effect of Selenium Deficiency on hair

 

seleniyam deficinecy

जी हां, शरीर में सेलेनियम की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। सेलेनियम की मात्रा कम होने की वजह से बालों का विकास धीमा हो जाता है और बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं। ऐसा होता है, क्योंकि शरीर में सेलेनियम की मात्रा कम होने की वजह से थायराइड हार्मोन स्राव पर असर होता है। इस स्थिति में बालों के विकास और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

सेलेनियम जरूरी क्यों है?- Why is Selenium Important

बता दें कि सेलेनियम एक ट्रेस मिनरल है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह कई बायोलॉजिकल प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है। आइए इससे होने वाले फायदे जानते हैं:

  • जैसा हमने आपको बताया कि सेलेनियम एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
  •  सेलेनियम इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे शरीर को कई मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचाया जा सकता है।
  • सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा शरीर में थायराइड ग्लैंड की फंक्शनिंग में सुधार होता है।
  • सेलेनियम प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं जिंक और सेलेनियम, जानें इनके 5 प्राकृतिक स्रोत

सेलेनियम की कमी के लक्षण- Symptoms of Selenium Deficiency

सेलेनियम की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इस संकेतों को समझ कर आप शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं:

  • सेलेनियम की कमी होने पर थकान और कमजोरी होती है
  • मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
  • नाखूनों का भंगुर, रंगहीन और पतला होना
  • बालों का झड़ना या पतला होना
  • नींद से जुड़ी समस्याएं
  • फर्टिलिटी में कमी

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सेलेनियम, जानें इसकी कमी के लक्षण और पूर्ति करने के उपाय

अगर आप शरीर में सेलेनियम की मात्रा को सुधारना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ आसान और हेल्दी बदलाव कर सकते हैं। जैसे कि आप ब्राजील नट्स, मछली, अंडे, सूरजमुखी के बीज, कॉटेज चीज, ब्राउन राइस और ओट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों में सेलेनियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बता दें कि शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होने से स्किन और बालों को फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। बता दें कि सेलेनियम की ज्यादा मात्रा का सेवन करने से स्किन पर चकत्ते, घाव और लालिमा जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

Read Next

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer