
Selenium Benefits in Hindi: हमारे शरीर को हर तरह के पोषक तत्व की जरूरत होती है। सभी पोषक तत्व शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनमें से किसी भी कमी स्वास्थ्य परेशानियों को बढ़ा सकती है। कैल्शियम, मिनरल और प्रोटीन की तरह एक और पोषक तत्व है सेलेनियम। सेलेनियम की हमारे शरीर और दिमाग की कार्य प्रणाली में बहुत अहम भूमिका है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सेलेनियम की कमी हो जाए तो उसे हार्ट प्रॉब्लम और थायराइड जैसी समस्या होती है। गौर करने वाली बात यह है कि प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा लोग किसी अन्य पोषक तत्व की बात ही नहीं करते हैं। सेलेनियम क्या है, इसकी कमी के कारण क्या हैं और सेलेनियम की कमी होने पर इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे रही हैं दिल्ली की भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह।
सेलेनियम क्या है? – What is Selenium in Hindi
डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि सेलेनियम एक प्रकार का मिनरल है। सेलेनियम मुख्य रूप से प्रोटीन को बनाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम की तरह काम करता है। डाइटिशियन की मानें तो सेलेनियम थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली, डीएनए के उत्पादन और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में अगर सेलेनियम की मात्रा सही हो, तो यह गर्भपात के जोखिम को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः दालचीनी के पानी में मिलाकर पिएं सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज), सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
सेलेनियम की कमी होने के कारण - Causes of Selenium Deficiency
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सेलेनियम की कमी के मामले बहुत की कम देखने को मिलते हैं। मुख्य रूप से जो लोग पोषण युक्त डाइट ले रहे हैं, उनमें सेलेनियम की कमी नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेलेनियम को विटामिन ई की कमी से जोड़कर देखा जाता है। जो लोग विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करते हैं, उनमें सेलेनियम की कमी नहीं देखी जाती है। अगर किसी व्यक्ति में सेलेनियम की कमी होती है, तो उसका मुख्य कारण पेट से संबंधी कोई सर्जरी हो सकती है।
सेलेनियम की कमी के लक्षण-Symptoms Of Selenium Deficiency:
सेलेनियम की कमी होने पर व्यक्ति में नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं।
- उल्टी होना
- सिर दर्द
- बेहोशी होना
- भ्रम की स्थिति
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में ठंडक का एहसास देगा अमरूद का मसालेदार मोइतो, शेफ कुणाल कपूर से जानिए इसकी रेसिपी और फायदे
सेलेनियम की कमी को कैसे पूरा करें?
डाइटिशियन का कहना है कि सेलेनियम की कमी को खानपान के जरिए ठीक किया जा सकता है। आप नीचे बताए गए फूड आइटम को रोजमर्रा के खानपान में शामिल करके सेलेनियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- फिन मछली
- शेलफिश
- साबुत अनाज
- ब्राजील नट्स
- बीन्स
- दाल
उम्मीद करते हैं आप सेलेनियम की महत्ता को समझ गए होंगे और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद खाने में सेलेनियम की कमी नहीं होने देंगे।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version