Expert

विटामिन-डी सप्लीमेंट लेते समय इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, शरीर सही तरीके से करेगा इसका अवशोषण

Tips to choose best Vitamin D supplement for better absorption: सिर्फ विटामिन डी का सप्लीमेंट लेने से इस पोषक तत्व की कमी पूरी नहीं होगी। बल्कि हमें विटामिन-डी सप्लीमेंट खरीदते समय भी खुद बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन-डी सप्लीमेंट लेते समय इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, शरीर सही तरीके से करेगा इसका अवशोषण

Tips to choose best Vitamin D supplement for better absorption: विटामिन डी हम सभी के लिए एक खास पोषक तत्व है। विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम, मांसपेशियों और शरीर के अंगों के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण और बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं शरीर में कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाने में भी विटामिन डी की अहम भूमिका होती है। इसके साथ ही विटामिन D मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द को कम करने में भी सहायक होता है। यूं तो विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की किरणें हैं, लेकिन आज जिस माहौल में रह रहे हैं, उसमें लोगों के पास दिन का एक घंटा सूरज की रोशनी में बैठने का नहीं है। यही कारण है पिछले कुछ सालों में शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए लोग सप्लीमेंट का सहारा ले रहे हैं।

सप्लीमेंट लेने के बावजूद लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जा रही है। न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि शरीर में विटामिन डी की कमी न हो इसके लिए अवशोषण बढ़ाने पर जोर देना जरूरी है। शरीर में विटामिन डी का अवशोषण सही तरीके से हो इसके लिए सप्लीमेंट खरीदते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके बारे में।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों में विटामिन डी की कमी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे पूरा करने के 5 उपाय

1. विटामिन डी का कॉलेकैल्सिफेरॉल फॉर्म चुनें

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि शरीर में विटामिन डी का अवशोषण बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट के कॉलेकैल्सिफेरॉल फॉर्म को चुनना चाहिए। विटामिन डी का कॉलेकैल्सिफेरॉल फॉर्म आपको भोजन से अधिक विटामिन अवशोषित करने में मदद करता है। साथ, यह कैल्शियम के भी अवशोषण में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः मल्टीविटामिन्स की कमी पूरा करेंगे नट्स और सीड्स से बने लड्डू, डाइट में करें शामिल

2. विटामिन डी3 + के2 का कॉम्बीनेशन देखें

आप जिस भी कंपनी के विटामिन डी सप्लीमेंट को चुन रहे हैं, उसमें विटामिन डी 3 + के 2 का कॉम्बिनेशन है या नहीं यह जरूर चेक करें। अगर आपके विटामिन डी के सप्लीमेंट में डी3 और विटामिन के2 का मिश्रण नहीं है, तो इसका सेवन बिल्कुल   न करें। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन डी 3 और के2 का कॉम्बिनेशन ही विटामिन डी अवशोषण को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

 

3. रोजाना खुराक लें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ लोग सप्ताह में एक बार 60K IU पावर वाले विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। सप्ताह में सिर्फ एक बार विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से अवशोषण बढ़ाने में मदद नहीं मिलती है। इसलिए रोजाना 2k से 5k पावर वाली विटामिन डी की गोली या पाउडर का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं पंजीरी के लड्डू, मोटापा कम करने के लिए भी खा सकते हैं

विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है?- What is the right time to take vitamin D supplements?

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि जो लोग विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं, उन्हें इसे दोपहर के खाने के बाद ही लेना चाहिए। विटामिन डी सप्लीमेंट का अब्जॉर्प्शन सही तरीके से हो सके, इसके लिए गोली या कैप्सूल के साथ एक गिलास छाछ भी पिएं।

हम उम्मीद करते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप विटामिन डी सप्लीमेंट लेने में किसी भी तरह की गलती नहीं करेंगे और बीमारियों से मुक्त रहेंगे।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

सीने में जलन और एसिडिटी को शांत करने के लिए आप तो नहीं पीते ये 3 ड्रिंक्स? डॉक्टर से जानें इनके नुकसान

Disclaimer