Doctor Verified

वजन कम करने के लिए करें काले अंगूर का सेवन, जल्दी घटेगा मोटापा

Black Grapes Benefits For Weight Loss: अंगूर में विटामिन सी, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, ऑरगैनिक एसिड और पॉलीओस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए करें काले अंगूर का सेवन, जल्दी घटेगा मोटापा

Black Grapes Benefits For Weight Loss: बढ़ता वजन और मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन गयी है। खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी और जेनेटिक कारणों से लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। मोटापे की वजह से शरीर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। मोटापा कम करने या वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट और सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए काले अंगूर का सेवन करने से भी फायदा मिलता है। काले अंगूर का सेवन करने शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, वजन कम करने के लिए काला अंगूर खाने के फायदे और सही तरीका।

वजन कम करने के लिए काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits For Weight Loss in Hindi

वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। इन पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "वजन कम करने के लिए अंगूर खाना बहुत फायदेमंद है। अंगूर में विटामिन सी, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, ऑरगैनिक एसिड और पॉलीओस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन करने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि अपच, पेट में गैस, जलन और दर्द को कम करने में भी फायदा मिलता है।"

Black Grapes Benefits For Weight Loss

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में करना है वेट लॉस तो डाइट में शामिल करें हरे अंगूर, जानें तेजी से वजन घटाने में कैसे करता है मदद

काला अंगूर शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन्स को भी बाहर करने में मदद करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर के आंतरिक अंगों को फायदा मिलता है। लिवर, किडनी समेत पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए काले अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए। काले अंगूर में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने के लिए कैसे करें काले अंगूर का सेवन?- How To Eat Black Grapes For Weight Loss in Hindi

वजन कम करने के लिए संतुलित मात्रा में ही काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। आप डाइट में काले अंगूर को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर के लंच और शाम के नाश्ते में आसानी से इसका सेवन किया जा सकता है। आप काले अंगूर का जूस भी पी सकते हैं, जो वजन घटाने में मदद करता है। काला अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने में भी मदद मिलती।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाना चाहते हैं तो रोज का खाना बनाते समय फॉलो करें ये 5 बातें, आसान हो जाएगा वेट लॉस

संतुलित मात्रा में ही काले अंगूर का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अंगूर में सलिसीक्लिक एसिड होता है और इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में काले अंगूर का सेवन करने से पेट में दर्द, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज जैसी परेशानी में इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

Morning Vs Evening Walk: वजन घटाने के लिए किस समय वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer