अंगूर खट्टे हो या मीठे इसका स्वाद हम सभी को बेहद पसंद होता है। खासकर काले अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ विटामिन सी, बी6, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। कई लोग वजन कम करने के लिए काले अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बेली फैट कम करने के लिए भी आप काले अंगूर के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके पेट की चर्बी कम करने के लिए काले अंगूर का जूस पीने की सलाह दी है। ऐसे में आइए जानते हैं काले अंगूरों का जूस बनाने की रेसिपी और बेली फैट कम करने के लिए इसे पीने के फायदों के बारे में।
बेली फैट कम करने के लिए काले अंगूर का जूस कैसे बनाएं? - How To Make Black Grapes Juice To Reduce Belly Fat in Hindi?
सामग्री-
- काले अंगूर- 1 कप
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
जूस बनाने की विधि-
- अंगूर से मिट्टी या किसी भी तरह की गंदही साफ करने के लिए बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें।
- अब अंगूर को डंठल से अलग कर लें।
- अंगूरों को ब्लेंडर या जूसर में डालकर चिकना होने तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अब ब्लेंडर में पानी डालकर अंगूर के स्मूदी को एक बर्तन में खाली कर लें।
- अगर आप गूदे के बिना अंगूर का जूस पीना चाहते हैं तो एक महीन छन्नी की मदद से अंगूर का पानी अलग कर लें।
- इसके बाद अपने स्वाद के अनुसार इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और ताजे जूस का सेवन करें।
- काले अंगूर के जूस को आप ब्रेकफास्ट में पी सकते हैं।
बेली फैट कम करने के लिए काले अंगूर के जूस के फायदे - Benefits Of Black Grapes Juice to Reduce Belly Fat in Hindi
- काले अंगूर एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
- काले अंगूर का जूस आपको हाइड्रेटिंग रखने में मदद करता है, इतना ही नहीं मीठा खाने की क्रेविंग
- को कम करता है, जिससे बेली फैट को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- काले अंगूर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन कम करने और बेली फैट कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
- काले अंगूर में फाइबर होता है, जो तृप्ति की भावना को बढ़ावा देता है और समग्र कैलोरी सेवन को कम करने में मदद कर सकता है।
- काले अंगूर के रस में नेचुरल शुगर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाए बिना शरीर को एनर्जी देने और वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
View this post on Instagram
बेली फैट कम करने के लिए काले अंगूर का जूस पीने के साथ संतुलित आहार और व्यायाम अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
Image Credit- Freepik