एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पिएं अंगूर और शहद का जूस, थकान और कमजोरी भी होगी दूर

अंगूर और शहद का जूस आपके शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और  मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पिएं अंगूर और शहद का जूस, थकान और कमजोरी भी होगी दूर

शरीर के स्वस्थ और फिट रहने के लिए एनर्जी बहुत जरूरी होती है। शरीर में ऊर्जा की कमी के कारण चक्कर आना, काम में मन न लगना और कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। एनर्जी की कमी स्वास्थ्य समस्या से जुड़ी होती है, जो अक्सर बीमारी से पहले या बाद में आपको ज्यादा नजर आती है। शरीर में खून या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी एनर्जी का लेवल कम हो सकता है। अपनी ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए एक जूस की रेसिपी शेयर की है। 

शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए अंगूर और शहद का जूस कैसे बनाएं? - How To Make Grapes And Honey Juice To Increase Energy Level in Hindi? 

सामग्री- 

  • ताजा अंगूर- 1 कप 
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच 

ड्रिंक बनाने की रेसिपी-

  • अंगूरों को गुच्छे से अलग कर लें और अच्छी तरह धो लें। 
  • अब एक ब्लेंडर जार में अंगूर के दाने, शहद और एक कप पानी डालकर ब्लेंड करें। 
  • मिश्रण का एक चिकना पेस्ट बनने तक इसे अच्छे से ब्लेंड करते रहें। 
  • अंगूर और शहद के मिश्रण को एक गिलास में निकालें और फ्रेश जूस का सेवन करें। 

एनर्जी बढ़ाने के लिए अंगूर और शहद का जूस पीने के फायदे - Benefits Of Grapes And Honey Juice to Increase Energy in Hindi 

  • अंगूर में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल शुगर होते हैं, जो तुरंत आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकती है।  
  • अंगूर विटामिन सी, के और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करके एनर्जी के लेवल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 
  • शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जो उच्च कार्बोहाइड्रेट सामग्री के कारण आपके शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाने में मदद करता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rajmani Patel (@missherbofficial)

अंगूर और शहद का ये जूस आपके शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन ध्यान रखें पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए आप अपनी डाइट में संतुलित आहार और एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

स्किन को हेल्दी रखने के लिए पिएं हलीम के बीजों से बनी यह सुपरड्रिंक, डाइटिशियन से जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer