
Grape Juice Benefits For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने लिए लोग तरह-तरह के वेट लॉस ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास लाभ देखने को नहीं मिलता है। आपको बता दें कि कोई भी ऐसा फूड या सप्लीमेंट नहीं है, जो सीधे तौर पर आपकी वजन घटाने में मदद कर सके। सिर्फ किसी एक फूड या सप्लीमेंट की मदद से आप वजन नहीं घटा सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको सबसे महत्वपूर्ण बात जिसका आपको ध्यान रखने की जरूरत होती है वह है कैलोरी डेफिसिट में रहना। यानी कम कैलोरी का सेवन करना। वजन घटाने के लिए आपको दैनिक कैलोरी की कुल खपत से कम कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की कुल कैलोरी इनटेक 1500 कैलोरी है, तो स्वस्थ रूप से वजन घटाने के लिए उन्हें नियमित 1200 से 1300 कैलोरी का सेवन करना होता है। ऐसा लगातार एक महीने तक करने से आपको 2-3 किलो वजन घटाने में मदद मिलेगी। हालांकि, कैलोरी डेफिसिट में रहने के साथ कुछ फूड्स को शामिल करने से आपकी वेट लॉस जर्नी आसान बन सकती है और अधिक प्रभावी ढंग से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने की कोशिश कर रहा है, तो अंगूर का जूस पीना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। कैलोरी डेफिसिट में रहने के साथ अगर आप रोज अंगूर का जूस पीते हैं, तो इससे तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। वजन घटाने में अंगूर का जूस पीनी कैसे फायदेमंद हो सकता है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
वजन घटाने के लिए अंगूर का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Grape Juice For Weight Loss In Hindi
अंगूर पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अंगूर के जूस में भी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह जूस एक बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। साथ ही, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। वजन घटाने में यह कई तरह से आपकी मदद कर सकता है जैसे,
अंगूर का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसे पीने से शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और अन्य हानिकारक कण चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं। ऐसे में अंगूर का जूस पीने से शरीर में चर्बी के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए करें काले अंगूर का सेवन, जल्दी घटेगा मोटापा
अंगूर का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह काम करता है, तो इससे अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। इससे आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिलती है।
अगर आप रोज अंगूर का जूस पीते हैं, तो इससे वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। यह शरीर का वजन बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए किस समय वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version