सहजन को मोरिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होता है। सहजन के पेड़ की पत्तियां, फलियां और बीज आदि में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पुरुषों और महिलाओं के लिए सेहतमंद होती है। सहजन का सूप महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। सहजन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होती है। साथ ही, आपको रोगों से दूर रखने में भी सहायक होती है। आप मोरिंगा (सहजन) के पाउडर, सब्जियां और सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। आगे जानते हैं कि सहजन का सूप महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
महिलाओं के लिए सहजन के सूप के फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर
सहजन का सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विशेष रूप से विटामिन ए, सी और विटामिन के के साथ-साथ कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे आवश्यक मिनरल भी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं। सहजन में मौजूद विटामिन ए महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करते हैं।
इम्यूनिटी को बेहतर करने में सहायक
महिलाएं अक्सर पूरे परिवार की देखभाल करते समय खुद का ध्यान रखना भूल जाती है। साथ ही, खानपान पर भी ध्यान नहीं देती हैं, जिससे उनको कई तरह के समस्याओं का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं सहजन के सूप का सेवन कर सकती हैं। यह महिलाओं की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होती है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
महिलाओं को अधिक उम्र में अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाओं को कम उम्र से ही सहजन का सूप सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद आयरन हड्डियों को डैमेज होने से बचाता है।
सहजन का सूप बनाने कैसे बनाएं?
सामग्री:
- ड्रमस्टिक (मोरिंगा फली) - 2 से 3
- प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर - 2 कटे हुए
- लहसुन की कलियां - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक का टुकड़ा - बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1 कटी हुई (वैकल्पिक)
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 2 बड़ा चम्मच
- पानी - 4 कप
- धनिया पत्ता - सजावट के लिए ताजा
सूप बनाने की विधि
- सहजन को अच्छी तरह से धोकर 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें।
- एक बर्तन में पानी उबालें और सहजन टुकड़े डालें। लगभग 10-15 मिनट तक उबालें। उबले हुए सहजन से गूदा निकालकर चम्मच से अलग रख दें।
- एक अलग पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद जीरा और सरसों के बीज डालें। जब यह गर्म हो जाए, तो इसमें कटे हुए प्याज को डालें।
- सभी को भूनने के बाद लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को डालें। इसके बाद टमाटर और सभी मसालें डालें। सभी चीजो को सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक डालें।
- इसके बाद एक सहजन का पल्प डालें और सभी को अच्छी तरह से पकाएं।
- अब इसमें पानी मिलाकर उबालें। करीब 15 से 20 तक सूप को अच्छे से पकाएं।
- आपका सूप तैयार हैं। आप इसे धनिया पत्तियों से गार्निंश करके गर्मागर्म पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सहजन खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
सहजन का सूप अन्य आहार की तरह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। खासकर यह महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे महिलाओं की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है और एनीमिया का खतरा दूर होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक माना जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version