Is Raw Garlic Good or Bad For Liver: खाने में अगर लहसुन का तड़का लगा दिया जाए तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह एक ऐसा सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कोई सब्जी बनानी हो या चटनी लहसुन के इस्तेमाल से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। जिन लोगों को जोड़ों से जुड़ी समस्याएं रहती है उन्हें कच्चा लहसुन खाने और इसका तेल लगाने की सलाह दी जाती है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए इसके तेल से शरीर की सूजन कम होती है। शरीर में कई चोट आने पर भी लहसुन का तेल लगाना फायदेमंद होता है। कई बीमारियों के इलाज के साथ शरीर की सफाई करने के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है। लहसुन के सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और बॉडी से टॉक्सिन्स भी बाहर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हमारे शरीर में किस तरह काम करता है? हेल्थ कोच शिवानी देसाई ने इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। आइए एक्सपर्ट से इस लेख में समझें लहसुन हमारे शरीर पर किस तरह काम करता है।
लिवर डिटॉक्स के लिए लहसुन खाना क्यों फायदेमंद है? Why Garlic Is Beneficial For Liver Detox
एक्सपर्ट कहती हैं कि डेली डाइट में लहसुन शामिल करने से लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लहसुन के अंदर एलिसिन और सेलेनियम नामक दो कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करने और टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो फुल बॉडी डिटॉक्स में मदद करते हैं। लहसुन को आप कच्चा या पका हुआ किसी भी तरह से सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लिवर की गंदगी बाहर निकालने के लिए पिएं फूलगोभी और चुकंदर का सूप, जानें बनाने का तरीका
लिवर को डिटॉक्स करने में लहसुन किस तरह काम करता है? How Garlic Helps To Clean Liver
लिवर में एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है जो लिवर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह कंपाउंड लिवर में फैट्स होने से बचाता है जिससे फैटी लिवर होने का खतरा कम होता है। इससे लिपिड मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और लिवर हेल्थ ठीक रहती है। लहसुन खाने से लिवर डैमेज होने का खतरा कम होता है। यह ऐल्कोहॉलिक और नॉन ऐल्कोहॉलिक लिवर दोनों पर ही काम करता है।
इसे भी पढ़ें- किडनी-लिवर को डिटॉक्स करती हैं सुबह की ये 5 हेल्दी आदतें, रोज करें फॉलो
लिवर डिटॉक्स करने के लिए लहसुन का सेवन कैसे करें? How To Consume Garlic To Detox Liver
- लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप खाली पेट भूना हुआ लहसुन खा सकते हैं।
- लहसुन को आप चटनी या सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लहसुन को आप सुबह खाली पेट कच्चा भी खा सकते हैं।
- खाने में आप लहसुन का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह से लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर इसकी मात्रा निर्धारित कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version