Doctor Verified

क्या फैटी लिवर खुद ठीक हो सकता है? जानें डॉक्टर से

फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है लेकिन अगर इसका पता शुरुआत में समय से चल जाए तो आसानी से इसका इलाज किया जा सकता है। यहां जानिए, क्या फैटी लिवर खुद ठीक हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर खुद ठीक हो सकता है? जानें डॉक्टर से


आज की तेज रफ्तार और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने लोगों को कई तरह की बीमारियों की चपेट में ला दिया है। इन्हीं में से एक तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है फैटी लिवर। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होने लगती है। अधिकतर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शुरुआत में यह बिलकुल साइलेंट रहती है। लेकिन जब किसी हेल्थ चेकअप या ब्लड टेस्ट के दौरान इसका पता चलता है, तो लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या फैटी लिवर खुद ठीक हो सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डॉ. शरद मल्होत्रा, सीनियर कंसल्टेंट एंड डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं थेरैप्यूटिक एंडोस्कोपी, आकाश हेल्थकेयर से बात की-

क्या फैटी लिवर खुद से ठीक हो सकता है? - Can Fatty Liver Repair Itself

डॉ. शरद मल्होत्रा बताते हैं कि हां, फैटी लिवर की शुरुआती अवस्था में यह स्वयं ही ठीक हो सकता है, बशर्ते लाइफस्टाइल में सही बदलाव किए जाएं और उचित मेडिकेशन को फॉलो किया जाए। भारत में बढ़ते मोटापे, डायबिटीज और खराब खानपान के कारण NAFLD के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड महामारी के बाद से लोगों की फिजिकल एक्टिविटी में कमी आई है और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ा है, जिससे यह स्थिति और भी खराब हो गई है। डॉक्टर के अनुसार, लिवर एक ऐसा अंग है जो अपने आप को रीजनरेट यानी फिर से ठीक करने की क्षमता रखता है। अगर शुरुआत में ही फैटी लिवर की पहचान हो जाए, तो लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके लिवर का यह एक्स्ट्रा फैट हटाया जा सकता है। इससे लिवर धीरे-धीरे हेल्दी अवस्था में लौट सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

1. लिवर की मरम्मत में सबसे पहली और अहम डाइट की होती है। हेल्दी डाइट से न सिर्फ लिवर में जमा फैट कम होता है, बल्कि लिवर की कार्यक्षमता भी सुधरती है। सबसे पहले तो प्रोसेस्ड और फास्ट फूड से पूरी तरह परहेज करें, साथ ही मीठी चीजों और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम करें। इसके साथ ही अधिक फाइबर युक्त चीजें जैसे हरी सब्जियां, फल, ओट्स और साबुत अनाज शामिल करें औ हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 (अखरोट, अलसी) का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, लिवर बनेगा हेल्दी

can fatty liver repair itself

2. फिजिकल एक्सरसाइज फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे कारगर तरीका है। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और लिवर में जमा फैट कम होता है। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट वॉक या कार्डियो करें। साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगासन जैसे कपालभाति और अनुलोम-विलोम लिवर को फायदा पहुंचाते हैं। ध्यान रखें कि लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और हर घंटे थोड़ी देर टहलें।

3. लिवर की सेहत केवल डाइट और एक्सरसाइज पर ही निर्भर नहीं है। इसके अलावा तनाव और नींद भी इसका बड़ा कारक हैं। अनियमित नींद और क्रॉनिक स्ट्रेस से शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ता है, जो लिवर की सूजन और फैट जमा होने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है। इसलिए हर दिन कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूरी है। साथ ही मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक तनाव कम करें।

निष्कर्ष

अगर सही समय पर पहचान हो जाए, तो फैटी लिवर खुद को ठीक करने की क्षमता रखता है। इसके लिए दवाओं से ज्यादा जरूरी है सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज, तनाव मुक्त जीवन और समय पर जांच। युवाओं को चाहिए कि वे अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और लिवर हेल्थ को अपनी प्राथमिकता बनाएं। क्योंकि एक हेल्दी लिवर ही है जो शरीर के बाकी हिस्सों को सही तरीके से चलाता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या आप भी एक्सपायर्ड कॉन्टैक्ट लेंस यूज करते हैं? जानें इसके 3 बड़े नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 22, 2025 17:45 IST

    Published By : Akanksha Tiwari