Doctor Verified

क्या फैटी लिवर को डाइट और एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? जानें डॉक्टर की राय

फैटी लिवर की समस्या से आजकल युवा काफी परेशान हैं और खास बात ये है कि फैटी लिवर के लक्षणों को लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं। यहां जानिए, क्या डाइट और एक्सरसाइज से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर को डाइट और एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? जानें डॉक्टर की राय

आजकल की बिजी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते फैटी लिवर की समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी बड़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड चीजों का अधिक सेवन, तनाव भरा जीवन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ये सभी आदतें लिवर की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। यही वजह है कि अब 25-35 वर्ष की उम्र के लोग भी नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से पीड़ित पाए जा रहे हैं। ऐसे में एक आम सवाल जो लोगों के मन में उठता है, वो यह है कि क्या फैटी लिवर को डाइट और एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने मेदांता हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और गैस्ट्रोसाइंसेस विभाग के चेयरमैन डॉ. रंधीर सूद (Dr. Randhir Sud Chairman of Gastroenterology and Gastro Sciences, Medanta Hospital) से बात की-

क्या डाइट और एक्सरसाइज से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? - Can Diet And Exercise Reverse Fatty Liver

डॉ. रंधीर सूद कहते हैं, 'ज्यादातर लोगों को तब तक इस बीमारी का पता ही नहीं चलता जब तक यह गंभीर लेवल तक न पहुंच जाए। समय पर जांच, जागरूकता और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस स्थिति को सुधारा जा सकता है।' डॉक्टर मानते हैं कि फैटी लिवर की समस्या के पीछे आज की बदलती लाइफस्टाइल की बड़ी भूमिका है। महामारी के बाद वर्क फ्रॉम होम, प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता चलन, अनियमित नींद, तनाव और फिजिकली एक्टिव की कमी इस बीमारी को जन्म देने वाले प्रमुख कारण हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये सभी फैक्टर्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और लिवर में फैट के जमाव को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं आपको हो सकता है फैटी लिवर का खतरा, जानें

डाइट और एक्सरसाइज से फैटी लिवर रिवर्स हो सकता है, लेकिन समय रहते और सही तरीके से अगर इसे फॉलो किया जाए। फैटी लिवर के शुरुआती स्टेज, जिसे Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) कहा जाता है, में यह पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है। इसके लिए दो सबसे जरूरी चीजें हैं, बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज।

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर में मखाना खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का सही तरीका

Can diet and exercise reverse fatty liver

  • प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड से पूरी तरह परहेज करें।
  • शक्कर, मैदा और हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स सीमित करें।
  • ग्रीन वेजिटेबल्स, फल, साबुत अनाज, ओट्स और प्रोटीन युक्त चीजें जैसे दालें और लो-फैट दूध शामिल करें।
  • हल्दी, लहसुन, आंवला और नींबू जैसी नेचुरल डिटॉक्सिंग चीजें डाइट में जरूर लें।
  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या कार्डियो एक्सरसाइज जरूरी है।
  • योगासन लिवर की कार्यक्षमता को सुधारते हैं।
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी फैट को कम करने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है।

डॉ. रंधीर सूद मानते हैं कि हम सिर्फ लोगों से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की उम्मीद नहीं कर सकते, जब तक कि हमारे क्लीनिकल प्रोटोकॉल और पब्लिक हेल्थ पॉलिसी में भी लिवर हेल्थ को शामिल न किया जाए। उनका मानना है कि फैटी लिवर की स्क्रीनिंग को नियमित प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे बीमारी का पता शुरुआती चरण में ही लग सके।

निष्कर्ष

फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है, जो यदि नजरअंदाज की गई, तो यह लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर तक पहुंच सकती है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ मामलों में सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज से इसे शुरुआती अवस्था में पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है। जरूरत है तो बस इस समस्या को गंभीरता से लेने की, समय पर जांच करवाने की और डॉक्टर की सलाह के अनुसार लाइफस्टाइल में सुधार लाने की।

All Images Credit- Freepik

Read Next

जरूरत से ज्यादा लो ऑक्सीजन लेवल क्या होता है? डॉक्टर से जानें किस स्तर के बाद हो सकती है समस्या

Disclaimer