What are the Early Warning Signs of Fatty Liver: आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी के बीच लंबे समय तक बैठकर काम करने, गलत खानपान, तनाव और जीवनशैली की खराब आदतों की वजह से हमें कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। जीवनशैली और खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या (Fatty Liver Disease) भी अब आम हो चुकी है। फैटी लिवर तब होता है, जब लिवर में फैट सामान्य से अधिक होने लगता है। फैटी लिवर की समस्या को अगर समय रहते न पहचाना जाए, तो यह शरीर के विभिन्न अंगों के कामकाज को प्रभावित कर सकती है।
इस लेख में दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार से जानेंगे फैटी लिवर के संकेत क्या है, जिसे पहचान कर गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या फैटी लिवर इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
1. पेट में हल्का दर्द- Stomach Pain sign of fatty liver
अगर आपको अक्सर पेट में भारीपन, दर्द या खाना खाने के बाद किसी प्रकार की असहजता महसूस होती है, तो यह फैटी लिवर का पहला संकेत हो सकता है। विशेषकर पेट के आसपास की चर्बी फैटी लिवर का एक लक्षण माना जाता है। जो लोग 8 से 10 घंटे तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते हैं, उनमें इस प्रकार की परेशानी ज्यादा देखी जाती है।
2. अक्सर थकान महसूस होना- Is Body Pain Sign of Fatty liver
सही खानपान, वर्कआउट और योग करने के बावजूद शरीर की एनर्जी में गिरावट होना भी लिवर की खराबी के संकेत को दर्शाता है। बिना किसी काम के अगर आपको थकान, शारीरिक कमजोरी की परेशानी हो रही है, तो फैटी लिवर का एक संकेत हो सकता है। डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि अगर आपको लगातार शारीरिक थकान रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करके मेडिकल टेस्ट जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ेंः लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं नींबू और अदरक का यह ड्रिंक, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
3. त्वचा का पीला पड़ना- Fatty liver Cause jaundice
त्वचा का पीला पड़ना भी लिवर की बीमारी का संकेत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि लिवर का एक मुख्य काम होता है बिलीरुबिन नामक पदार्थ को शरीर के मल और मूत्र के जरिए बाहर निकालना। यह पदार्थ मुख्य रूप से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर पड़ता है। लेकिन जब लिवर के जरिए बिलीरुबिन नहीं निकल पाता है, तो शरीर में जमा होने लगता है। इसकी वजह से आंख, त्वचा और नाखूनों का रंग पीला पड़ने लगता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में पीलिया (Jaundice) कहते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या लिवर के लिए नुकसानदायक हैं तुलसी के पत्ते? जानें
4 मल और मूत्र के रंग में बदलाव
पेशाब का रंग आमतौर पर पानी की तरह होता है। लेकिन अगर पेशाब का रंग हल्के या पीले गाढ़े रंग का हो जाता है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। वहीं, मल के रंग में बदलाव आना भी फैटी लिवर के कारण होता है।
5. त्वचा पर खुजली और जलन- Skin Problem Due to Fatty Liver
लिवर अगर सही तरीके से काम नहीं करता है, तो शरीर से विषाक्त पदार्थ मल और मूत्र के जरिए बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर ज्यादा खुजली, जलन और सूजन की समस्या होती है। अगर आपको त्वचा पर अक्सर खुजली, जलन या सूजन की परेशानी होती है, तो यह फैटी लिवर का एक संकेत है।
फैटी लिवर के संकेत नजर आने पर क्या करें?
डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में फैटी लिवर के संकेत नजर आते हैं, तो उन्हें इस विषय पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए। इसके अलावा अपनी जीवनशैली में कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...
- जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना छोड़ें।
- खाने में तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।
- रोजाना सुबह या शाम को 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
- शराब, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस न पिएं।
निष्कर्ष
फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है, जिसकी पहचान अगर समय रहते न की जाए, तो यह कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकता है। फैटी लिवर और लिवर से संबंधित अन्य परेशानियां न हो, इसके लिए साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट जरूर करवाएं।