Doctor Verified

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

What Is Hypothalamus Disorder in Hindi: कई बार व्यक्ति हार्मोन असंतुलन की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लेख में जानते हैं कि हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर क्या है और इसके क्या लक्षण हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण


Sign Of Hypothalamus Disorder in Hindi: व्यक्ति के ब्रेन में कई नसों का एक जाल बना होता है। साथ ही, इसमें कई तरह के छोटे बड़े हिस्से होते हैं, जो हमारी याददाश्त और अन्य चीजों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यदि इसमें से किसी भी हिस्से पर प्रभाव पड़ता है तो व्यक्ति की याददाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि मस्तिष्क के केंद्र में हाइपोथैलेमस नाम का छोटा लेकिन प्रभावशाली हिस्सा होता है। यह शरीर में विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है, जैसे कि हार्मोन का संतुलन, भूख, प्यास, नींद, शरीर का तापमान और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं आदि। जब हाइपोथैलेमस ठीक से कार्य नहीं करता, तो इसे हाइपोथैलेमिक डिसऑर्डर कहा जाता है। इस लेख में डॉ. संध्या कोचे, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, न्यूरोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट से जानते हैं कि हाइपोथैलेमस डिसऑर क्या है और इसके लक्षण और कारण क्या होते हैं?

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर क्या है? - What Is Hypothalamus Disorder In Hindi

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर तब होता है जब यह ग्लैंड अपने कार्यों को सही तरीके से करने में असमर्थ हो जाता है। यह डिसऑर्डर आनुवंशिक, संक्रमण, ट्यूमर या हार्मोनल असंतुलन के कारण उत्पन्न हो सकता है। चूंकि हाइपोथैलेमस शरीर की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है, इसलिए इसका विकार शरीर के कई हिस्सों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

hypothalamus-disorder-symptoms-in

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर के कारण - Causes Of Hypothalamus Disorder In Hindi

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से कुछ को आगे बताया गया है।

  • ब्रेन में चोट लगना: सिर में गंभीर चोट हाइपोथैलेमस के कार्य को प्रभावित कर सकती है।
  • हार्मोनल असंतुलन: शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी हाइपोथैलेमस को प्रभावित कर सकता है।
  • ट्यूमर: ब्रेन में हाइपोथैलेमस के पास विकसित होने वाले ट्यूमर इसके कार्यों को बाधित कर सकते हैं।
  • संक्रमण और सूजन: ब्रेन में होने वाले संक्रमण जैसे मेनिन्जाइटिस और एन्सेफलाइटिस, हाइपोथैलेमस को प्रभावित कर सकते हैं।
  • ऑटोइम्यून बीमारियां: कुछ ऑटोइम्यून रोग जैसे सारकॉइडोसिस और लुपस, हाइपोथैलेमस के कार्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • आनुवंशिक कारण: कुछ जन्मजात डिसऑर्डर हाइपोथैलेमस को ठीक से काम करने से रोक सकते हैं।

हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर के लक्षण - Symptoms Of Hypothalamus Disorder In Hindi

  • थायरॉइड हार्मोन का असंतुलन (हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म)
  • प्रजनन हार्मोन की कमी
  • शारीरिक विकास में बाधा आना
  • हड्डियों का कमजोर होना
  • अत्यधिक भूख लगना या भूख कम हो जाना
  • वजन बढ़ना या अचानक वजन कम हो जाना

इसे भी पढ़ें: पर्याप्त नींद न लेने से लिवर के स्वास्थ्य पर कैसे पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर से जानें

हाइपोथैलेमस विकार एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित कर सकती है। इसके लक्षणों को पहचानकर और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर इसका प्रभावी उपचार किया जा सकता है। उचित आहार, व्यायाम, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाइपोथैलेमस के कार्य को संतुलित रखा जा सकता है। यदि आप किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

Read Next

World Health Day 2025: शाम का रूटीन कैसे बन सकता है वजन बढ़ने का कारण, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer