क्या आप भी नहीं रहते हैं फिजिकली एक्टिव? जानें इससे शरीर को होने वाले नुकसान

Health Risks of an Inactive Lifestyle In Hindi: फिजिकली एक्टिव नहीं रहने से मोटापा, ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी नहीं रहते हैं फिजिकली एक्टिव? जानें इससे शरीर को होने वाले नुकसान

Health Risks of an Inactive Lifestyle In Hindi: आपने अक्सर डॉक्टर या जिम ट्रेनर्स को कहते सुना होगा कि फिट रहता है, तो एक्सरसाइज करें। लेकिन, आजकल ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा हो गई है, जो फिजिकली बिल्कुल इनएक्टिव रहने लगे हैं। इनएक्टिव लाइफस्टाइल का मतलब है एक्सरसाइज न करना, ज्यादातर समय टीवी या कंप्यूटर के आगे बैठना या फिर बिस्तर पर लेटे रहना। हालांकि, इस तरह की लाइफस्टाइल के पीछे डेस्क जॉब एक बड़ा कारण बन गया है। अब ज्यादातर लोग कंप्यूटर के सामने या फिर बैठे-बैठे काम करते हैं। 9 से 10 घंटे इस तरह समय बिताने के बाद घर लौट कर खाना खाकर सो जाना या फिर मोबाइल पर समय बिताना पसंद करते हैं। इस तरही की जीवनशैली कई तरह की हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि फिजिकली एक्टिव न रहने से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

फिजिकली एक्टिव न हरने के नुकसान- Sedentary Lifestyle Effects In Hindi

मोटापा बढ़ सकता है

अगर कोई सारा दिन इनएक्टिव रहता है यानी जरा भी शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहता है, तो उसमें मोटापा बढ़ सकता है। वैसे भी ज्यादातर लोग आजकल अपना टाइम पास करने के लिए ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। इससे शरीर में ज्यादा कैलोरी का इनटेक हो जाता है। कैलोरी बर्न करने के लिए कुछ किया नहीं जाता है। नतीजतन, वजन बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज न करने से क्या होता है? जानें सेहत को होने वाले नुकसान

हार्ट डिजीज हो सकता है

शायद आपको यह जानकर आश्चर्य लगे, लेकिन यह सच है कि जब आप फिजिकली एक्टिव नहीं होते हैं, तो इसका बुरा असर आपके हार्ट पर भी पड़ता है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक बैठे-बैठे समय बिताते हैं, तो ऐसा करनेसे आपमें मोटापा बढ़ जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जो कि आर्टरीज ब्लॉकेज का एक बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ने लगता है।

हड्डियों का कमजोर होना

can weak bones

आप जितना एक्टिव रहेंगे, उतनी ही आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। लेकिन, जब आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं, तो बैठे-बैठे मांसपेशियां स्टिफ हो जाती हैं। एक समय ऐसा आता है कि आपकी हड्डियों पर भी इसका बुरा असर नजर आने लगता है। आपको बताते चलें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, "जब आप लंबे समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चा नहीं रहता है फिजिकली एक्टिव, तो हो सकते हैं ये नुकसान

एंग्जाइटी का बढ़ना

can increase anxiety

अगर कोई लंबे समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहता है, तो इसका बुरा असर उनकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है। यहां तक कि कई लोग फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण एंग्जाइटी या डिप्रेशन के मरीज हो जाते हैं। जबकि जो लोग रेगुलर फिजिकली एक्टिव रहते हैं, उनका मूड अच्छा रहता है और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं।

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। कई बार आर्टरी में प्लेक बनने लगता है, जो कि इसे नैरो और स्टिफ बना देती है। ऐसे में हार्ट को काम करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होती है। जबकि पूरे शरीर में सही तरह से ब्लड सर्कुलेट नहीं होता है, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Image Credit: Freepik

Read Next

घर के बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer