Lack of Exercise Effects: हम सभी बचपन से ही यह सुनते आ रहे हैं कि रोजाना व्यायाम या एक्सरसाइज करने से आपका शरीर फिट और हेल्दी रहता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि अगर एक्सरसाइज (Exercise Nahi Karne Ke Nuksan) नहीं करते हैं तो इसकी वजह से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं? रोजाना एक्सरसाइज करने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा हेल्दी रहते हैं। शारीरिक रूप से एक्टिव रहना और एक्सरसाइज करना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। अगर आप अपने रूटीन में एक्सरसाइज शामिल नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से आपको कई नुकसान होते हैं। इसकी वजह से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां दोनों के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एक्सरसाइज न करने से क्या नुकसान होते हैं? इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?
एक्सरसाइज न करने से क्या होता है?- Lack of Exercise Effects on Body
व्यायाम, एक्सरसाइज या शारीरिक एक्टिविटी न करने की वजह से आपको मानसिक और शारीरिक रूप से कई नुकसान हो सकते हैं। जब आप एक्सरसाइज या व्यायाम नहीं करते हैं तो आप अपनी मांसपेशियों और हड्डियों का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं। शरीर को संतुलित, फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए मांसपेशियों और हड्डियों का हेल्दी होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: क्या बीमारी में आपको एक्सरसाइज करना चाहिए? जानें अस्वस्थ होने पर एक्सरसाइज करते समय जरूरी सावधानियां
व्यायाम या एक्सरसाइज न करने से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। आज के समय में आधुनिक जीवनशैली में लोगों का खानपान और रहन-सहन दोनों ही सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जंक फूड्स का अधिक सेवन, शराब का सेवन, स्मोकिंग और अन्य आदतें आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। इन सभी नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाने और शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज, व्यायाम या कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए।
एक्सरसाइज या व्यायाम न करने से आपकी सेहत को ये नुकसान पहुंच सकते हैं-
टॉप स्टोरीज़
- व्यायाम या एक्सरसाइज का अभ्यास न करने से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
- एकदम से निष्क्रिय रहने या किसी भी तरह का व्यायाम न करने से आपका दिल कमजोर हो सकता है।
- व्यायाम या एक्सरसाइज न करने वाले लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
- एक्सरसाइज या व्यायाम न करने वाले लोगों की मानसिक सेहत भी अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा प्रभावित होती है।
- एक्सरसाइज का अभ्यास न करने या निष्क्रिय रहने से आपको डायबिटीज जैसी बीमारी का खतरा रहता है।
- एक्सरसाइज या व्यायाम न कर्ण की वजह से आपको नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
- एकदम से निष्क्रिय रहने वाले लोगों और एक्सरसाइज का अभ्यास न करने की वजह से आप मोटापे की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज या व्यायाम का अभ्यास जरूर करना चाहिए। आप रोजाना कुछ देर के लिए वॉक करके या रनिंग करके खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज या व्यायाम करने से आपका शरीर मजबूत और हेल्दी रहता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)